फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 08 Jun 2025 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

Zara Hatke: क्या आपने कभी मछलियों की बारिश देखी है? आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां पर हर साल मछलियों की बारिश होती है।

विज्ञापन
Fish Falling from Sky in This Country for Over 100 Years Know Name and Facts Behind
: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: आसमान से आपने पानी, बर्फ और ओले गिरते तो देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मछलियों की बारिश देखी है? आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां पर हर साल मछलियों की बारिश होती है। यहां बीते 100 सालों से यह अजीबोगरीब घटना हो रही है। 

इस देश का नाम है होंडुरास, जो मैक्सिको के पास स्थित है। यहां दो या तीन सालों से नहीं बल्कि 100 सालों से भी ज्यादा समय से मछलियों की बारिश हो रही है। कभी-कभी साल में एक बार तो कभी दो बार ऐसा होता है। यह अजीबोगरीब घटना बसंत ऋतु के अंत में या गर्मियों की शुरुआत में होती है।
 
Fish Falling from Sky in This Country for Over 100 Years Know Name and Facts Behind
: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश - फोटो : Adobe Stock

दरअसल, होंडूरास से अटलांटिक सागर की दूरी महज 200 किलोमीटर है। वैज्ञानिक मछलियों की बारिश का कारण अटलांटिक सागर को बताते हैं, लेकिन यहां रहने वाले लोगों का कुछ और ही मानना है। वो इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं। 
 
Fish Falling from Sky in This Country for Over 100 Years Know Name and Facts Behind
: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश - फोटो : Adobe Stock

होंडूरास के लोग मछलियों की इस बारिश के पीछे ये तर्क देते हैं कि 19वीं शताब्दी में यहां के लोगों की आर्थिक हालत बेहद खराब थी, जिसकी वजह से लोग भूखे मर रहे थे। ये सब वहां रह रहे एक स्पेनिश पादरी से देखा नहीं गया। 

Viral Video: पानी में डूब रहा था हिरण, हाथी ने सूंड से पकड़कर ऐसे बचाई जान, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Fish Falling from Sky in This Country for Over 100 Years Know Name and Facts Behind
: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश - फोटो : Adobe Stock

इसलिए उन्होंने तीन दिन और तीन रात तक लगातार प्रार्थना की और भगवान से कहा कि वो यहां के गरीब लोगों के लिए चमत्कार दिखाएं और उनके खाने का इंतजाम करें। कहा जाता है कि पादरी की प्रार्थना की वजह से होंडूरास में अंधेरा छा गया और उसके बाद आसमान से मछलियों की बारिश हुई। तब से यह चमत्कार यहां हर साल हो रहा है। 

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं लोग

विज्ञापन
Fish Falling from Sky in This Country for Over 100 Years Know Name and Facts Behind
: इस देश में 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि मछलियों की बारिश होने से पहले यहां मूसलधार बारिश होती है और इतनी तेज बिजली कड़कती है कि कोई भी घर से बाहर जाने की हिम्मत नहीं करता है। जब बारिश रूक जाती है और मौसम साफ हो जाता है तो लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और टोकरी लेकर निकलते हैं और सड़कों पर पड़ी हजारों-लाखों मछलियों को उठाकर ले जाते हैं। यही वो समय होता है, जब लोगों को बिना किसी मेहनत के सीफूड (समुद्री खाना) खाने का मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed