फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इस लेडी डॉन ने जुर्म की बदल दी परिभाषा

Mon, 09 Sep 2019 12:47 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 09 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
famous lady don shakeela accused of murder kidnapping
- फोटो : social media

हम सभी ने चाहे फिल्मों में देखा हो या फिर असलियत में हमेशा हमने एक पुरुष को माफिया या डॉन बनते सुना है। कभी भी हमारे दिमाग में किसी महिला डॉन या किसी महिला के माफिया होने की तस्वीर सामने नहीं आती है। लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं है, जिन्होंने कानून के नाक में दम कर रखा था। उन्हीं दबंग औरतों में से एक थी दिल्ली की लेडी डॉन। जरायम की दुनिया में लेडी डॉन ने अपना नाम खूब कमाया है। 53 साल की लेडी डॉन के बारे में हम आपको सबकुछ बताने जा रहे हैं। जो उसने जुर्म की दुनिया में किया था। 

famous lady don shakeela accused of murder kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शकीला उर्फ लेडी डॉन। एक समय था जब पूर्वी दिल्ली में सब्जी की दुकान काफी लोकप्रिय था और वह दुकान था लेडी डॉन शकीला की। वो हर रोज यहीं बैठ कर सब्जियां बेचा करती थी। सब्जी बेचकर जो भी पैसा मिलता था उससे अपने घर के सदस्यों का पालन-पोषण करती थी। शकीला ने जरायम की दुनिया में अपना पहला कदम जुए के धंधे में रखा। सब्जियां बेचते-बेचते शकीला यहां जुए का धंधा चलाने लगी, जहां अधिकांश छोटे-छोटे अपराधी भी आते रहते थे। इन्हीं अपराधियों में से एक था छेनू पहलवान, जिससे शकीला की बहुत अच्छी बनती थी। 

famous lady don shakeela accused of murder kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

छेनु पहलवान की सरपरस्ती में ही शकीला धारे-धीरे अपना कारोबाप बढ़ाने लगी और एक दिन वो दिल्ली की लेडी डॉन बन गई। जुए और शराब के अवैध कारोबार में शकीला का नाम अक्सर सामने आने लगा। शकरपुर पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड के अनुसार बैड कैरेक्टर कही जाने वाली शकीला पहले सब्जियां बेचती थी पर वह धीरे-धीरे जुए और अवैध शराब का कारोबार करने लगी। छेनू गैंग के सदस्यों का अक्सर उसके अड्डे पर आना-जाना लगा रहता था और इसी गैंग के जरिए शकीला ने अपना कारोबार बढ़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
famous lady don shakeela accused of murder kidnapping

साल 2014 में जिला कमिश्नर ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत 2 साल के लिए शकीला की दिल्ली में एंट्री को बैन कर दिया गया था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था। शकीला पर कुल 21 मामले दर्ज हैं, जिनमें जुए का अवैध अड्डा चलाने, तस्करी, मारपीट और हत्या के प्रयास के भी कई मामले शामिल हैं। उसका भाई मन्नू भी पच्चास हाजर रुपये का इनामी बदमाश था। 

विज्ञापन
famous lady don shakeela accused of murder kidnapping

मन्नू उर्फ अनीष खान पर रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या का आरोप दर्ज है। दिल्ली पुलिस की फाइलों में शकीला को लेकर कहा गया है कि इस महिला के आपराधिक इतिहास को देखते हुए जरूरी है कि उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि इलाके में किसी तरह का कोई कानूनी उल्लंघन ना हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed