फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   japan bear 14000 bears killed human bear conflict so far but why

क्यों जापान में भालुओं को मारा जा रहा? अभी तक 14 हजार को मार दिया गया, आखिर क्या है वजह

Thu, 27 Aug 2026 06:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 06:37 PM IST
सार

जापान में भालुओं को पकड़-पकड़कर मारा जा रहा है। अप्रैल 2025 से लेकर जनवरी 2026 के बीच 14 हजार से ज्यादा भालुओं को मारा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह है?

विज्ञापन
japan bear 14000 bears killed human bear conflict so far but why
क्यों जापान में भालुओं को मारा जा रहा? - फोटो : AI

विस्तार

जापान में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से लेकर जनवरी 2026 के बीच 14 हजार से ज्यादा भालुओं को मार दिया गया है। इसकी वजह जापान की खूबसूरत पहाड़ियों और घने जंगलों में इन दिनों इंसानों और भालुओं के बीच टकराव बढ़ना है। जंगलों में रहने वाले भालू अब खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। हालात, इन बिगड़ गए कि जापान में भालुओं को पकड़कर मार दिया जाने लगा। 

विज्ञापन


क्यों रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं भालू?

सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जापान में भालू रिहायशी बस्तियों तक क्यों जा  हैं? जवाब है कि जंगलों में खाना कम होने पर बस्तियों में भालू पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि जापान के कई इलाकों में भालुओं और इंसानों के बीच टकराव की बड़ी वजह भोजन की कमी है। 
विज्ञापन


गर्मी और बदलते मौसम से खाद्य पदार्थों की उपलब्धता प्रभावित

सर्दी के मौसम में भालू हाइबरनेशन यानी लंबी नींद में जाने से पहले जमकर खाना खाते हैं, जिसके लिए वे जंगलों में मिलने वाले बीच नट्स और एकॉर्न जैसे फलों और बीजों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन रिकॉर्ड गर्मी और बदलते मौसम से जंगलों में इन खाद्य पदार्थों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसका नतीजा हुआ कि भूखे भालू पहाड़ों और जंगलों से गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे, क्योंकि वो फलों के पेड़, खेत और इंसानों का छोड़ा खाना आसानी से पा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह


इसके अलावा एक और सबसे बड़ी वजह जापान के गांवों में इंसानों की आबादी भी कम हुई है। खेतों और बगीचे छोड़ दिए गए हैं, जो धीरे-धीरे जंगलों में बदलते जा रहे हैं। इसके कारण भालुओं के रहने की जगह और इंसानी बस्तियों के बीच की दूरी भी कम हो गई। बीते साल भालू और इंसानों के बीच यह सबसे खौफनाक भिड़ंत थी। भालुओं ने 230 से ज्यादा लोगों पर हमले किए, जिनमें 13 लोगों की मौत हो गई। 

वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

शिकारियों की भी घटी संख्या

जापान सरकार की तरफ कहा गया है कि प्रशिक्षित शिकारियों की कमी के कारण समस्या बढ़ी है। 1975 के बाद से लाइसेंस प्राप्त शिकारियों की संख्या आधे से भी कम हो चुकी है। इसके कारण सरकार ने आबादी वाले क्षेत्रों में भालुओं को गोली मारने के नियमों में भी ढील दी, जिसके भालुओं को पकड़ने और मारने की कार्रवाई काफी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed