फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Quits Job Over Cigarette Smoke Her Blunt Resignation Email Goes Viral

सिगरेट की बदबू से इतना परेशान हुई युवती कि छोड़ दी नौकरी, इस्तीफे में लिख दी दो टूक बात

Thu, 27 Aug 2026 02:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

Viral: ऑफिस में सिगरेट की बदबू और धुएं से परेशान जाह्नवी छावड़ा ने नौकरी छोड़ दी। उनका सीधा-सपाट रेजिग्नेशन ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई।

विज्ञापन
Woman Quits Job Over Cigarette Smoke Her Blunt Resignation Email Goes Viral
नौकरी छोड़ने की वजह सुनकर चौंके लोग - फोटो : AI

विस्तार

नौकरी छोड़ने की वजह आमतौर पर कम सैलरी, बॉस का रवैया, काम का ज्यादा दबाव या बेहतर अवसर होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक इस्तीफा इन सबसे अलग है। एक युवती ने ऑफिस में फैलने वाली सिगरेट की बदबू और धुएं से परेशान होकर नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने रेजिग्नेशन ईमेल में अपनी परेशानी इतनी साफ शब्दों में लिखी कि मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


 ईमेल में लिखी दो टूक बात
एक्स यूजर जाह्नवी छावड़ा ने कंपनी मैनेजमेंट को भेजे अपने इस्तीफे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी में उनका आखिरी दिन 25 अगस्त 2026 होगा। अपने ईमेल में जाह्नवी ने लिखा कि वह सिगरेट की बदबू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उन्होंने इसे सहने और एडजस्ट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनके लिए यह संभव नहीं रहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बदलाव उन्हें नहीं, बल्कि उन लोगों को करना चाहिए, जिनकी वजह से यह परेशानी पैदा हो रही है। उनका यही बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया।
विज्ञापन


ऑफिस में कहां होती थी स्मोकिंग?
पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने जाह्नवी से कई सवाल पूछे। एक यूजर ने जानना चाहा कि क्या उनके सहकर्मी ऑफिस के अंदर ही सिगरेट पीते थे। जवाब में जाह्नवी ने बताया कि कुछ लोग पैंट्री रूम और डायनिंग एरिया में स्मोक करते थे। इसके बाद वे लॉबी में आकर बैठ जाते थे। इससे सिगरेट की गंध आसपास के पूरे इलाके में फैल जाती थी। जाह्नवी ने बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने मास्क लगाकर काम करने की कोशिश भी की, लेकिन इससे भी समस्या हल नहीं हुई। लगातार पैसिव स्मोकिंग उनके लिए परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जाह्नवी का पोस्ट वायरल होते ही इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। ज्यादातर यूजर्स ने उनके फैसले का समर्थन किया। लोगों का कहना था कि पैसिव स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है और कर्मचारियों को काम की जगह पर साफ हवा मिलनी चाहिए। कई यूजर्स ने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर नो-स्मोकिंग पॉलिसी है, तो पैंट्री और लॉबी जैसी कॉमन जगहों पर स्मोकिंग कैसे हो रही थी। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी छोटी बात पर नौकरी छोड़ना सही फैसला नहीं है। इसके बावजूद ज्यादातर प्रतिक्रियाएं जाह्नवी के समर्थन में ही नजर आईं। लोगों ने कहा कि नौकरी जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य से समझौता करना भी सही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed