बहुत ही कम समय में ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना लिया है। उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। यही वजह है कि उन्हें टीम में भविष्य के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर देखा जाने लगा है।
हालांकि अपनी निराशाजनक फॉर्म की वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने धोनी से तुलना और अपनी आलोचना पर पलटवार किया है।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
धोनी से तुलना गलत
धोनी से तुलना की बात पर पंत ने कहा, 'धोनी की जगह लेना बहुत मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि वे धोनी से तुलना की बात नहीं सोच सकते, ये मुश्किल है। वे लगातार धोनी से सीखने की कोशिश करते हैं और उन्हें अहसास है कि वे एक रात में धोनी के जैसा नहीं बन सकते हैं। हालांकि पंत ने कहा कि वे धोनी को अपना गुरु मानते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है।
उन्होंने आगे कहा, 'वे धोनी से ये सीखने की कोशिश कर रहे हैं कि मुश्किल हालातों में कैसे खुद को संयमित और स्थिर रखा जाए।
3 of 4
ऋषभ पंत और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
गिफ्ट में नहीं मिली है टीम में जगह
टीम में चयन के सवाल पर पंत ने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी के लिए जल्दी टीम में जगह मिलना अच्छा होता है लेकिन उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। पंत ने कहा कि टीम में जगह बनाने के लिए उन्होंने मेहनत की है, किसी ने गिफ्ट में नहीं दी है जगह। उन्होंने आगे कहा, 'कोई नहीं बोलता के भाई टीम में आजा, ऐसा नहीं होता है। अगर आप परफॉर्म नहीं करेंगे तो टीम में आपको जगह नहीं मिलेगी।
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने अधिक मौका देने की बात कही थी। इसी वजह से उन्हें धोनी की जगह पर वेस्टइंडीज दौरे पर भेजा गया था लेकिन पंत का बल्ला वहां भी शांत रहा। पंत ने पूरे दौरे पर मात्र एक अर्धशतक लगाया और मुश्किल वक्त में अपना विकेट गंवाते रहे। यही वजह रही कि उनकी आलोचना होने लगी।