फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinosaur Fossil: वैज्ञानिकों ने खोज लिया ''शिव'' को, जानिए क्या है करोड़ों साल पूराना मामला

Sat, 20 Apr 2024 01:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Enormous dinosaur dubbed Shiva 'The Destroyer' is one of the biggest ever discovered
वैज्ञानिकों ने खोज लिया 'शिव' को - फोटो : Istock

Dinosaur Fossil Discovered In Argentina: इंसानों के बीच डायनासोर को लेकर उत्सुकता रहती है। सालों से वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर डायनासोर की जिंदगी कैसी थी। शोधकर्ताओं के लिए डायनासोर के बारे में जानकर मानव विज्ञान की कड़ियों को जोड़ना आसान होता है। धरती पर इतने विशालकाय जीवों का रहना हैरान करता रहा है। इस पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसे में किसी डायनासोर का जीवाश्म मिलना हर किसी को उत्साहित करता है। अब इस बीच अर्जेंटीना में एक विशालकाय डायनासोर का जीवाश्म मिला है। 



नौ करोड़ साल पहले यह डायनासोर धरती पर घूमता था। इसकी गर्दन से लेकर पूंछ तक की लंबाई 98 फीट थी। शोधकर्ताओं ने इस डायनासोर का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में पश्चिमी अर्जेंटीना में बस्टिंगोरीटिटन शिव की खोज की थी। अब वैज्ञानिक कलाकारों के साथ मिलकर एक बार फिर इसका वीडियो और तस्वीरें बनाने में जुटे हुए हैं। 

 

Enormous dinosaur dubbed Shiva 'The Destroyer' is one of the biggest ever discovered
वैज्ञानिकों ने खोज लिया 'शिव' को - फोटो : Istock

बीते साल दिसंबर में एक्टा पेलियोन्टोलोगिका पोलोनिका पत्रिका में इससे संबंधित अध्ययन प्रकाशित किया गया था। इस अध्ययन के मुताबिक, बी शिव अब तक दर्ज किए गए सबसे बड़े सॉरोपोड्स में से एक है, जिसका वजन करीब 74 टन था। हालांकि, आपको बता दें कि यह सबसे बड़ा डायनासोर नहीं है। 
 

Enormous dinosaur dubbed Shiva 'The Destroyer' is one of the biggest ever discovered
वैज्ञानिकों ने खोज लिया 'शिव' को - फोटो : Istock

इस अध्ययन की लेखिका जीवाश्म विज्ञानी मारिया एथिज साइमन ने बताया कि दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी पैटागोनिया इलाके में इस डायनासोर को खोजा गया है। इस खोज से जानकारी मिलती है कि इनका 55 टन से ज्यादा वजन वाले मेगाटिटानोसॉर टाइटानोसॉर से अलग विकास हुआ है। 

Death Facts: मृत्यु से ठीक पहले मस्तिष्क अधिक सक्रिय क्यों हो जाता है? जानिए इस दौरान क्या होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Enormous dinosaur dubbed Shiva 'The Destroyer' is one of the biggest ever discovered
वैज्ञानिकों ने खोज लिया 'शिव' को - फोटो : Istock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साइमन ने बताया कि पैटागोनिया में हम एक ऐसे चरण में हैं, जहां कुछ नया खोजने की अधिक संभावना है। उन्होंने बताया कि साल 2000 में मैनुअल बस्टिंगोरी नाम के एक किसान को न्यूक्वेन प्रांत में पहली बार बी शिव का विशालकाय जीवाश्म मिला था। साइमन बताया कि साल 2001 में खेत की खुदाई की की गई थी। 

Baba Vanga: इन दो देशों की जंग से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? बाबा वेंगा ने की है ये डराने वाली भविष्यवाणी

विज्ञापन
Enormous dinosaur dubbed Shiva 'The Destroyer' is one of the biggest ever discovered
वैज्ञानिकों ने खोज लिया 'शिव' को - फोटो : Istock

करोड़ों साल पहले था डायनासोर

साइमन ने बताया कि हम जब वहां पर पहुंचे, तो बेहद रोमांचित करने वाला था। शोधकर्ताओं ने नई प्रजाति के कम से कम चार डायनासोर के अवशेष खोजे। इनमें एक अपेक्षाकृत पूर्ण कंकाल और तीन अन्य अधूरे नमूने शामिल हैं।  बी. शिव करीब 9.6 करोड़ साल पुराने हुइनकुल चट्टानों के निर्माण से आए थे। यहीं पर अर्जेंटीनोसॉरस मिला था। लेकिन हड्डियों में ऐसी चीज थी, जो ज्ञात सॉरोपॉड प्रजातियों से नहीं मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed