लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल के मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिए 12-12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है ।लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पर खेलते हुए चेन्नई को शुक्रवार को आठ विकेट से हराया था।
2 of 3
ऋतुराज और राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमी ओवरगति का इन टीमों का यह पहला अपराध था। इसी वजह से राहुल और ऋतुराज पर सिर्फ जुर्माना लगाया गया। आगे ऐसी गलती होने पर इन दोनों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। नियम के तहत कप्तानों को कुछ मैचों के लिए बैन भी करने का प्रवाधान है।
आईपीएल ने एक बयान में कहा- लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल को सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवरगति का दोषी पाया गया। इसी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर भी धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना लगाया गया है।
3 of 3
केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो चेन्नई के लिए धोनी के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंद में 36 रन, रवींद्र जडेजा ने 40 गेंद में 57 रन और मोईन ने 20 गेंद में 30 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए। जवाब में लखनऊ ने 19 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 43 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन बनाए। निकोलस पूरन 12 गेंद में 23 रन और मार्कस स्टोइनिस सात गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर और लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है। दोनों के आठ-आठ अंक हैं। लखनऊ का अगला मैच चेन्नई से ही चेपॉक में है। यह मुकाबला 23 अप्रैल को खेला जाएगा।