फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pyramids: चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड

Mon, 28 Oct 2024 07:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 07:54 PM IST
सार

Egypt Pyramids: पिरामिडों को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों के बाद भी इनके निर्माण को लेकर पहेली पूरी तरह से नहीं सुलक्ष पाई है। अब इसे लेकर एक नया दावा किया गया है।

विज्ञापन
Egypt Pyramids Really Built Using Waterways Scientists Cracked Mystery Behind Construction
चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड - फोटो : Freepik

Egypt Pyramids: मिस्र के पिरामिड को लेकर कई रहस्य हैं। इन रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। यह पिरामिड दुनिया को आकर्षित करते हैं। हजारों साल पहले फिरौन के लिए भव्य मकबरे के तौर पर बनाए गए यह पिरामिड आज भी ज्यों के त्यों खड़े हैं। आखिर इन विशाल संरचनाओं का निर्माण कैसे किया गया है? प्राचीन समय में बड़े पत्थरों को उठाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया होगा? दुनिया के लिए यह सवाल आज भी बने हुए हैं। 

पिरामिड का कैसे हुआ निर्माण?

पिरामिडों को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों के बाद भी इनके निर्माण को लेकर पहेली पूरी तरह से नहीं सुलक्ष पाई है। अब इसे लेकर एक नया दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मिस्र के 31 पिरामिड का निर्माण नील नदी के लंबे-चौड़े खंड के साथ किया गया है। इनमें गीजा का 450 फीट ऊंचा ग्रेट पिरामिड भी शामिल है।
 

Egypt Pyramids Really Built Using Waterways Scientists Cracked Mystery Behind Construction
चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड - फोटो : Freepik

शोध की पिछली धारणा को चुनौती

प्रोफेसर इमान घोनिम के नेतृत्व में शोध टीम ने इसे दावे से पिछली धारणा को चुनौती दी है। घोनिम का कहना है कि नील नदी के छिपे भाग को मैप करने में मदद करने के लिए आसपास के ऐतिहासिक मानचित्रों के संयोजन की मदद से जांच की गई कि आखिर पिरामिड का वास्तव में कैसे निर्माण किया गया था। 
 

Egypt Pyramids Really Built Using Waterways Scientists Cracked Mystery Behind Construction
चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड - फोटो : Freepik

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि प्राचीन मिस्रवासियों ने 4,700 से 3,700 साल पहले इन पिरामिडों को बनाने के लिए विशाल पत्थर के ब्लॉकों के परिवहन में मदद करने के लिए नील नदी के इस निश्चित हिस्से का इस्तेमाल किया था। 

Optical Illusion: तस्वीर में हाथी को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Egypt Pyramids Really Built Using Waterways Scientists Cracked Mystery Behind Construction
चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड - फोटो : Freepik

घोनिम की टीम मानती है कि पिरामिडों का मूल निर्माण स्थान दबी नदियां और प्राचीन संरचनाएं थीं। यह प्राचीन मिस्र के पिरामिडों के पास तलहटी में मिलीं। 

Nostradamus Predictions 2024: क्या दो महीने में मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed