फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक कटहल की कीमत 71 हजार रुपये, खरीदने नहीं सेल्फी लेने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Sat, 02 Feb 2019 07:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 02 Feb 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
durian fruit j queen the worlds smelliest fruit price rs 71000 in indonesia
J queen fruit - फोटो : Social media

कटहल तो आपने बहुत देखे और खाये होंगे। आमतौर पर भारत के लगभग हर इलाके में यह आसानी से और सस्ता भी मिल जाता है। लेकिन इंडोनेशिया के एक सुपरमार्केट में एक कटहल की कीमत 71,135 रुपये रखी गई है। यही कारण है कि लोग इसे खरीदने के लिए नहीं बल्कि इसके साथ सेल्फी लेने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। 

durian fruit j queen the worlds smelliest fruit price rs 71000 in indonesia
J queen fruit - फोटो : Social media

इंडोनेशिया के लोगों की औसतन आमदनी 13,652 रुपये प्रति महीना है, लेकिन एक कटहल की कीमत 71 हजार रुपये रखी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस कटहल को खरीदेगा कौन और आखिर इस कटहल में ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत इतनी रखी गई है? 

durian fruit j queen the worlds smelliest fruit price rs 71000 in indonesia
J queen fruit - फोटो : Social media

दावा किया जा रहा है कि यह कटहल की सबसे दुर्लभ किस्म है। स्थानीय भाषा में इस फल को 'जे-क्वीन' कहा जाता है। इस फल को खोजने वाले ने दावा किया है कि कटहल की यह किस्म सिर्फ उन्हीं के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
durian fruit j queen the worlds smelliest fruit price rs 71000 in indonesia
J queen fruit - फोटो : Social media

बताया जा रहा है कि तीन साल में एक बार 'जे-क्वीन' की फसल आती है और एक पेड़ पर 20 से ज्यादा कटहल नहीं लगते। स्वाद के मामले में यह फल बेहतरीन है, इसी कारण यह एशिया के कई हिस्सों में मशहूर है। मध्य जावा में पैदा होने वाले इस प्रजाति के फल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 

विज्ञापन
durian fruit j queen the worlds smelliest fruit price rs 71000 in indonesia
J queen fruit - फोटो : Social media

जानकारी के मुताबिक, पिछले सीजन में इस फल की पैदावार बहुत कम हुई थी, लेकिन एक नए उर्वरक के इस्तेमाल से इस बार इस फल की पैदावार खूब हुई है। कहा जाता है कि पकने पर इस फल की गंध बर्दाश्त से बाहर होती है। यही कारण है कि दक्षिणी-पूर्वी एशिया के कई देशों में हवाई अड्डों, सार्वजनिक यातायात और होटलों में इस कटहल को प्रतिबंधित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed