फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में इंसानों के साथ-साथ गधों की भी बढ़ रही तादाद, सरकार अरबों रुपये खर्च कर देती है बढ़ावा

Mon, 18 Feb 2019 01:47 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Donkeys are growing 1 lakh annually in Pakistan government spends billions of rupees to boost
Donkeys Pakistan - फोटो : Social media

कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश उबल रहा है। इस बीच पाकिस्तान को लेकर एक रिपोर्ट आई है कि वहां जिस तरह हर साल इंसानों की आबादी बढ़ती जा रही है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में गधों की भी तादाद सालाना बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात तो ये है कि खुद वहां की सरकार ही उनकी आबादी बढ़ाने के लिए अरबों रुपये खर्च करती है। 

Donkeys are growing 1 lakh annually in Pakistan government spends billions of rupees to boost
Donkeys Pakistan - फोटो : Social media

साल 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, पाकिस्तान में गधों की संख्या में सालाना एक लाख के हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है। बीबीसी की एक रिपोर्ट कहती है कि साल 2015-16 के दौरान पाकिस्तान में गधों की संख्या 51 लाख थी, जो साल 2016-17 में बढ़कर 52 लाख हो गई, जबकि साल 2017-18 में यह संख्या बढ़कर 53 लाख हो गई है। 

Donkeys are growing 1 lakh annually in Pakistan government spends billions of rupees to boost
Donkeys Pakistan - फोटो : Social media

देश में गधों की संख्या बढ़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार 'गधा विकास कार्यक्रम' भी चलाती है। साल 2017 में इस कार्यक्रम में सरकार ने अरबों रुपये का निवेश किया है। दरअसल, पाकिस्तान द्वारा ऐसा करने के पीछे सबसे बड़ा मकसद चीनी निवेशकों को खैबर-पख्तूनख्वाह की ओर आकर्षित करना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Donkeys are growing 1 lakh annually in Pakistan government spends billions of rupees to boost
Donkeys Pakistan - फोटो : Social media

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार को गधों के निर्यात से काफी अच्छी खासी आय हो जाती है। यह आय पाकिस्तान के सकल राष्ट्रीय उत्पाद का अहम हिस्सा है। कहा जाता है कि चीन में गधों की खाल काफी उपयोगी मानी जाती है और इसका इस्तेमाल हेल्थ फूड और पारंपरिक दवा बनाने में भी किया जाता है। इसलिए चीन बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से गधों की खरीदारी करता है। 

विज्ञापन
Donkeys are growing 1 lakh annually in Pakistan government spends billions of rupees to boost
Donkeys Pakistan - फोटो : Social media

बता दें कि गधे की खाल से बनने बनने वाले जिलेटिन की चीन में काफी मांग है और हाल के वर्षों में गधों की खाल की खरीद भी काफी बढ़ी है। गधों की खाल से बनने वाले जिलेटिन को चीन में इजीयो कहते हैं। पुराने समय से इसका उपयोग ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने वाली चीनी दवाई के तौर पर किया जाता है। खाल के अलावा गधों के मांस की भी चीन में काफी डिमांड है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed