फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वो अनोखा गांव, जहां बास्केटबॉल के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों की है भरमार

Wed, 03 Mar 2021 07:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 03 Mar 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
harayana panipat ahar village where born national and international basketball player
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां लोगों में खेलों के प्रति खास लगाव देखने को मिलता है। खेलों के बदौलत इस राज्य के युवा अपने सुनहरे भविष्य का सपना पूरा करते हुए नौकरी हासिल करते हैं। आपको बता दें कि इस राज्य ने एक से बढ़कर एक वर्ल्ड क्लास के खिलाड़ी देश को दिए हैं। ये खिलाड़ी हरियाणा समेत अपने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किए हैं।  वैसे तो हरियाणा को बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स और कबड्डी के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे, जहां लोग बास्केटबॉल के दीवाने हैं।

harayana panipat ahar village where born national and international basketball player
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानीपत से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित अहर गांव के लोगों को बास्केटबॉल से काफी लगाव है। यहां के लोगों में इस खेल का ऐसा जुनून सवार है कि पैदा होते ही बच्चों के हाथ में बॉस्केटबॉल थमा दिए जाते हैं। इस गांव के अधिकांश युवा बास्केटबॉल खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, इस खेल के बदौलत वो नौकरियां भी हासिल कर रहे हैं।

harayana panipat ahar village where born national and international basketball player
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अहर गांव में बास्केटबॉल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरमार है। यहां के लोगों के मुताबिक, इस गांव में जब इक्का-दुक्का खिलाड़ी हुआ करते थे और उन खिलाड़ियों ने गांव और देश का नाम रोशन किया, तो गांव में पैदा होने वाले बच्चों के नाना- नानी भी पीलिया (एक प्रकार का रस्म) में बास्केटबॉल देने लगे। धिरे-धिरे गांव में हर पैदा होने वाले बच्चे को बास्केटबॉल देने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
harayana panipat ahar village where born national and international basketball player
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरियाणा के इस गांव में लगभग 6 बास्केटबॉल के ग्राउंड हैं और तीन कोच गांव के बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। इस गांव के केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी बास्केटबॉल खेलती हैं। इस गांव के कई लोग भारतीय टीम में खिलाड़ी भी रहे हैं। शाम को जब बच्चे ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं, तो गांव के बड़े और बुजुर्ग भी वहां पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
harayana panipat ahar village where born national and international basketball player
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अहर गांव के लोगों में इस बात की खुशी है कि उनके बच्चों को बास्केटबॉल की वजह से नौकरियां मिल रही हैं। गाव के लोगों का कहना है कि सरकार अगर ध्यान दे, तो इस गांव से दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी भी निकलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed