फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल पहले तक इस गांव में रहते थे 200 लोग और अब है सिर्फ एक आदमी, लेकिन फिर भी नहीं है अकेला

Mon, 09 Sep 2019 02:58 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 09 Sep 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
dobrusa village where single man reside after murder of husband wife
- फोटो : social media

आज से तीस साल पहले रुस के सीमा पर मौजूद डोबरुसा गांव में लगभग दो सौ लोग रहते थे। लेकिन अब इस गांव में केवल एक व्यक्ति रहता है। बताया जाता है कि सोवियत संघ के टूटने से इस गांव के सभी लोग आस-पास मौजूद शहरों की ओर चले गए। किसी दूसरे जगहों पर बसने चले गए। जबकि कुछ लोगों का निधन हो गया। जिससे इस गांव में केवल एक शख्स बचा है। लेकिन उसके रहन-सहन के तरीके को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

dobrusa village where single man reside after murder of husband wife
honey bee - फोटो : pexels.com

अंत में केवल लीन लोग बचे थे, जिसमें से एक दंपत्ति जेना और लिडा की बीते फरवरी में हत्या हो गई। इसके बाद इस गांव में सिर्फ एक व्यक्ति गरीसा मुनटेन बचा। गरीसा मुनटेन के साथ वह भले ही अकेले रहते हैं। लेकिन उनके साथ बहुत से जीव रहते हैं। यानी गरीसा इस गांव में अकेले होने के बावजूद भी पांच कुत्ते, 9 टर्की पक्षी, दो बिल्लियां, 42 मुर्गियां, 120 बत्तखें, 50 कबूतर और कई हजार मधुमक्खियां के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

dobrusa village where single man reside after murder of husband wife
- फोटो : Laetitia Vancon/The New York Times

गरीसा मुनटेन ने इस बारे में बताया कि उनके गांव के करीब 50 घर थे, लेकिन अब अधिकतर लोग सोवियत संघ के टूटने के बाद नजदीकी शहर मालडोवा, रुस या फिर यूरोप में जाकर बस चुके हैं। मुनटेन का कहना है कि अकेलापन आपको बहुत परेशान करता है। मुनटेन ने अपना अकेलापन दूसर करने के लिए ये खास उपाय अपनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dobrusa village where single man reside after murder of husband wife
- फोटो : social media

मुनटेन ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान वह पेड़ों से, पक्षियों से और जानवरों से बी बातें करते रहते हैं। गरीसा ने बताया कि उनसे बात करने के लिए यहां कोई नहीं है। 65 वर्षीय गरीसा मुनटेन के अनुसार पहले गांव के दूसरे छोर पर जेना और लिडा लोजिंस्की रहते थे और वह अक्सर उनसे फोन पर या मिलकर बातें करते रहते थे। लेकिन अब उनकी मौत के बाद वह बिल्कुल अकेले हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed