फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diamond Planet: क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? नए शोध के बाद वैज्ञानिक हैरान

Mon, 05 Aug 2024 07:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Diamond Planet Could Mercury really have a hidden diamond layer Scientists shocking revelation in new research
क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? - फोटो : Istock

Mercury Diamond Planet: ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने बुध ग्रह को लेकर चैकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबकि, सौर मंडल के सबसे छोटे और सूर्य के सबसे करीब बुध ग्रह पर जमीन के नीचे 18 किलोमीटर तक मोटी हीरे की परत हो सकती है। करीब 4.5 अरब साल पहले बुध ग्रह का निर्माण हुआ था, जिसके तुरंत बाद हीरा बनना शुरू हो गया। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि नए-नए बने ग्रह पर ग्रेफाइट की एक परत थी। यह गहरे मैग्मा महासागर के ऊपर तैर रही थी। शोधकर्ताओं की एक टीम ने एनविल प्रेस नामक मशीन से एक बार फिर उस 'प्राचीन' झुलसने वाले वातावरण को बनाया। अत्यधिक दवाब में चीजें कैसे व्यवहार करती हैं, यह जानने के लिए इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मशीन का सिंथेटिक हीरे का निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। 
 
Diamond Planet Could Mercury really have a hidden diamond layer Scientists shocking revelation in new research
क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? - फोटो : Istock

निष्कर्षों की रिपोर्ट करने वाले अध्ययन के सह-लेखक बर्नार्ड चार्लियर ने बताया कि यह एक विशाल प्रेस है। यह उच्च दबाव और उच्च तापमान पर छोटे नमूनों को प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि इसकी हमें बुध के मेंटल के अंदर गहराई में अपेक्षा है। बेल्जियम में लीज विश्वविद्यालय में भूविज्ञान विभाग में बर्नार्ड चार्लियर कार्यरत हैं। 

Diamond Planet Could Mercury really have a hidden diamond layer Scientists shocking revelation in new research
क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? - फोटो : Istock

ऐसे किया गया प्रयोग?

शोधकर्ताओं की टीम ने ग्रेफाइट कैप्सूल के भीतर सिलिकॉन, टाइटेनियम, मैग्नीशियम और एल्यूमीनियम समेत तत्वों का एक सिंथेटिक मिश्रण बनाकर डाला। यह शुरुआत के दिनों में बुध के आंतरिक भाग की सैद्धांतिक संरचना की तरह व्यवहार करता है।

Optical Illusion IQ Test: तस्वीर में छिपा है कछुआ, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Diamond Planet Could Mercury really have a hidden diamond layer Scientists shocking revelation in new research
क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? - फोटो : Istock

इसके बाद शोधकर्ताओं की तरफ से कैप्सूल को धरती की सतह पर पाए जाने वाले दबाव से करीब 70,000 गुना ज्यादा दबाव दिया गया और 2000 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान दिया गया। वैज्ञानिक मानते हैं कि अरबों साल पहले बुध के स्थितियों की यह नकल थी।

Sunita Williams: क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? बचे हैं सिर्फ इतने दिन, अब क्या करेगा नासा?

विज्ञापन
Diamond Planet Could Mercury really have a hidden diamond layer Scientists shocking revelation in new research
क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों को आखिर क्या दिखा?

वैज्ञानिकों ने सैंपल के पिघलने के बाद एक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की सहायता से रसायन और खनिजों में परिवर्तन देखा। उन्होंने देखा कि ग्रेफाइट हीरे के क्रिस्टल में बदल गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह तंत्र न सिर्फ बुध ग्रह की सतह के नीचे छिपे रहस्यों के बारे में जानकारी देता है, बल्कि ग्रहों के विकास और समान विशेषताओं वाले एक्सोप्लैनेट की आंतरिक संरचना को लेकर भी ज्यादा जानकारी दे सकता है। पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे घना ग्रह बुध है, जिसके कोर का निर्माण भी एक विशाल धातु से हुआ है। निष्कर्षों के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि बुध ग्रह पर 18 किलोमीटर तक मोटी हीरे की परत हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed