फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uttarakhand Viral Video Bull Trapped in Heavy Iron Frame Locals Rescue Him

लोहे के भारी ढांचे में फंसा था सांड, दर्द में सड़क पर भटकता रहा; युवाओं ने ऐसे बचाई जान

Wed, 26 Aug 2026 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

Viral Video: उत्तराखंड से सामने आए एक वीडियो में एक सांड लोहे के भारी ढांचे में बुरी तरह फंसा नजर आया। कई घंटों तक वह सड़क पर दर्द और बेचैनी में भटकता रहा। बाद में स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे घेरकर लोहे के ढांचे को उसके सिर से अलग किया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Viral Video Bull Trapped in Heavy Iron Frame Locals Rescue Him
सड़क पर तड़प रहा था सांड - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

कभी-कभी बेजुबान जानवर ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जहां उन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन उनकी हालत देखकर भी लोग पास जाने से डरते हैं। उत्तराखंड से सामने आया एक वीडियो इसी तरह की घटना दिखाता है। इसमें एक सांड लोहे के भारी ढांचे में फंसा हुआ सड़क पर इधर-उधर भटकता दिखाई दे रहा है।वीडियो में सांड के सिर और सींगों के आसपास लोहे का एक बड़ा फ्रेम फंसा नजर आता है। यह ढांचा देखने में किसी सीढ़ी जैसा लग रहा है। उसका वजन इतना ज्यादा था कि सांड के लिए ठीक से चलना भी मुश्किल हो रहा था। गीली सड़क पर वह लगातार बेचैनी में इधर-उधर घूम रहा था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


घंटों तक दर्द में भटकता रहा सांड
बताया जा रहा है कि सांड काफी देर तक इसी हालत में सड़क पर परेशान होता रहा। वीडियो में वह बार-बार हिलता-डुलता नजर आता है। उसके आसपास फंसा भारी ढांचा उसकी परेशानी को और बढ़ा रहा था। ऐसी स्थिति में किसी के लिए भी उसके पास जाना आसान नहीं था। दर्द और डर की वजह से सांड अचानक हमला भी कर सकता था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और उसकी मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 युवाओं ने मिलकर संभाला भारी ढांचा
स्थानीय लोगों ने पहले सांड को घेर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर लोहे के ढांचे को अलग-अलग तरफ से संभाला। कोशिश यही थी कि उसे खींचते समय सांड को किसी तरह की चोट न लगे। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लोगों को कामयाबी मिली और लोहे के भारी फ्रेम को सांड के सिर से अलग कर दिया गया। ढांचा हटते ही सांड आजाद हो गया और उसकी परेशानी भी खत्म हुई।


वायरल हुआ वीडियो
पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। बेजुबान जानवर की मदद के लिए आगे आए युवाओं की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया गया है। 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed