Ajab-Gajab: कई बार कुछ ऐसी खगोलीय घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल में एक दुर्लभ और अजीबोगरीब गतिविधि देखी है। उन्होंने देखा कि किसी ग्रह के पास से एक धूमकेतु गुजर रहा था, लेकिन दोनों की टक्कर हो गई। ऐसा बहुत कम देखा गया है। शनि ने धूमकेतु को सौर मंडल से बाहर धकेल दिया, जो बेहद हैरान करने वाला है।
Ajab-Gajab: पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! वैज्ञानिक हैरान
ग्रह और धूमकेतु के बीच हुई नजीदीकी टक्कर ने धूमकेतु को एक अत्यधिक चपटी या अण्डाकार कक्षा में रखा। यह इसे सूर्य के प्रभाव से दूर अंतरतारकीय अंतरिक्ष में फेंकने वाला था। शोधकर्ताओं की टीम ने A117uUD के मार्ग की भविष्यवाणी करने के लिए एक मॉडल का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्हें पता चला कि धूमकेतु करीब 10,800 किमी/घंटा की गति से उड़ते हुए सौर मंडल से बाहर निकल जाएगा।
ऐसा दूसरी बार हुआ कि किसी धूमकेतु को सौर मंडल के बाहर निकलने के कगार पर देखा गया है। सबसे पहले धूमकेतु C/1980 E1 (बोवेल) की 9 दिसंबर, 1980 को बृहस्पति से टक्कर हुई थी, जिसके बाद वह सौरमंडल के बाहर जाने वाले पथ पर आ गया था।
Optical Illusion: तस्वीर में Bear के बीच छिपा है Dear, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
AAS के जर्नल रिसर्च नोट्स में एक पेपर प्रकाशित किया गया है। इस पेपर में शोधकर्ताओं ने बताया है कि हमारे नतीजों से पता चलता है कि धूमकेतु A117uUD का मामला C/1980 E1 (बोवेल) के समान है। इससे पता चला है कि A117uUD का निर्माण सौर मंडल के बाहर नहीं हुआ होगा। तथ्य यह है कि ग्रहों से टकराने के बाद दो निष्कासन 45 सालों से कम समय में दिखे। इससे पता चलता है कि इस तरह की घटनाएं अपेक्षाकृत अक्सर होती हैं।
Sunita Williams: क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? बचे हैं सिर्फ इतने दिन, अब क्या करेगा नासा?
वैज्ञानिक पहले यह स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं थे। A117uUD हमारे सौरमंडल का ही पिंड था या नहीं। अब इस खोज से जुड़ी शोधकर्ताओं की टीम ने पहली बार बर्फीले अंतरिक्ष चट्टान का विश्लेषण किया। इसके उन्हें लगता है कि शायद यह हमारे सौर मंडल में घुसपैठ करने वालों में से एक था।