अर्जेंटीना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी से 27 साल तक ऐसा काम करवाता रहा कि अब अदालत ने उसे इसके एवज में लगभग 1.27 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
महिला की उम्र अब 70 साल हो चुकी है। वह काफी पढ़ी-लिखी है। उसके पास अर्थशास्त्र की डिग्री है, लेकिन शादी के बाद उसने अपना करियर छोड़ दिया था, क्योंकि दोनों ने यह फैसला लिया था कि पति नौकरी करेगा और पत्नी घर संभालेगी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
महिला का नाम एमएल और उसके पति का नाम डीबी है। दोनों की शादी साल 1981 में हुई थी, लेकिन साल 2009 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। जिसके बाद साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
तलाक के समय महिला की उम्र लगभग 60 साल थी। उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं था और ना ही इस उम्र में उसे कोई नौकरी पर रखने को तैयार था। लिहाजा मामला स्थानीय अदालत में पहुंचा।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
एमएल (महिला) ने अदालत में बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही है, जिसके बाद जज विक्टोरिया फामा ने फैसला सुनाते हुए महिला के पूर्व पति को अपनी डिग्रीधारक पत्नी को 27 साल तक घर का काम करने के एवज में 1.27 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया।