फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में मंडी बंद होने से नहीं मिले खरीदार, किसान ने सड़क पर फेंक दी 24 लाख रुपये की शिमला मिर्च

Wed, 06 May 2020 06:36 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown market close farmers dumped 24 lakh rupees chillies on the road
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में बंद हैं। हालांकि सरकार ने रोजर्मरा की जरूरत वाले समानों को बेचने के लिए छूट दी है। लेकिन इस घातक वायरस के डर से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिसका सीधा असर सब्जी के बाजारों पर भी पड़ रहा है। सब्जी की मंडियों में खरीदार नहीं मिलने के कारण किसान अपनी सब्जियां सड़कों पर फेकने के लिए मजबूर हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है।

coronavirus lockdown market close farmers dumped 24 lakh rupees chillies on the road
शिमला मिर्च - फोटो : फाइल फोटो

दरसअल, मध्य प्रदेश के इंदौर-भोपाल की थोक मंडियां बंद हैं। ऐसे में सब्जी उगाने वाले किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। चापड़ा के एक किसान ने करीब 4 लाख रुपये की लागत से 5 बीघा खेत में पिकाडोर और 3 बीघा में शिमला मिर्च की खेती की थी। फसल तैयार होने तक पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू हो गया, जिसके कारण इंदौर और भोपाल की थोक मंडियां बंद हो गईं।

coronavirus lockdown market close farmers dumped 24 lakh rupees chillies on the road
शिमला मिर्च - फोटो : फाइल फोटो

इस किसान को मंडी में एक भी खरीदार नहीं मिला, जिसके कारण मजदूर लगाकर इस मिर्च को तुड़वाकर खेतों के बाहर फेंकना पड़ा। चापड़ा के प्रेम नामक किसान ने बताया कि एक बीघा में 150 क्विंटल के करीब मिर्ची की पैदावार होती है। कीमत कम होने पर भी शिमला मिर्च 20 रुपये किलो बिक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown market close farmers dumped 24 lakh rupees chillies on the road
शिमला मिर्च - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में इस किसान को करीब 24 लाख रुपये की मिर्ची सड़कों पर फेंकनी पड़ी है। लॉकडाउन के वजह से किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
coronavirus lockdown market close farmers dumped 24 lakh rupees chillies on the road
दूध - फोटो : PTI

साथ ही दूध और अंडा के उत्पादन से जुड़े किसानों को भी लॉकडाउन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में डिमांड कम होने के कारण किसानों की चीजों को कोई लेने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed