भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि अब जब भी मैदान में वापसी होगी तो विकेट का जश्न मनाने के लिए खिलाड़ियों को नमस्ते और ‘हाई-फाइव’ (दूर से ही हाथ उठा कर दिखाना) का इस्तेमाल करना होगा। रहाणे ने एक चैट में कहा कि कोविड-19 के कारण आम जीवन शैली के साथ क्रिकेट का मैदान भी बदलाव से अछूता नहीं रहेगा।
भारतीय संस्कृति से मनाया जाएगा विकेट का जश्न, कोरोना के बाद मैदान पर 'नमस्ते' करेंगे खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहाणे ने कहा, ‘मैदान में खिलाड़ियों को और ज्यादा अनुशासित रहना होगा। सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। विकेट गिरने के बाद हमें जश्न के लिए शायद नमस्ते का सहारा लेना पड़े। हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते।’ उन्होंने कहा, ‘विकेट गिरने पर हमें पुराने तरीके से जश्न मनाना होगा जहां हम अपनी जगह खड़े रह कर ताली बजाते हुए खुशी का इजहार करेंगे। शायद हम नमस्ते या शायद सिर्फ ‘हाई फाइव’ करें।’
लॉकडाउन में दे रहे फिटनेस पर ध्यान
खेल मंत्रालय ओलंपिक खेलों के लिए राष्ट्रीय शिविरों को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। रहाणे ने कहा कि लॉकडाउन के बीच वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरने से पहले की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर इस बल्लेबाज ने कहा कि इसके लिए कम से कम तीन से चार सप्ताह के कड़े अभ्यास की जरूरत होगी।
देश के लिए 65 टेस्ट, 90 एकदिवसीय और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले इस खिलाड़ी कहा, ‘मुझे लगता है किसी भी मैच (घरेलू या अंतरराष्ट्रीय) को खेलने से पहले किसी भी क्रिकेटर को मैदान और नेट पर तीन-चार सप्ताह या एक महीना चाहिए होग का अभ्यास चाहिए होगा।’
गेंद पर लार या पसीना लगाने पर रोक ये बोले
रहाणे ने कहा कि, ‘मुझे अपनी बल्लेबाजी की कमी महसूस हो रही, लेकिन जाहिर है क्रिकेट तभी शुरू होना चाहिए जब चीजें नियंत्रित हो।’ गेंद पर लार और पसीने के इस्तेमाल को रोकने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इस मामले पर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और दूसरे क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेंगे। व्यक्तिगत तौर पर मैं इस कोविड-19 के दौर को खत्म होना का इंतजार करूंगा। जब क्रिकेट शुरू होगा तब हम सबको पता चल जाएगा क्या नियम होगा।’