फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राज्य में पालतू जानवरों को छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला

Wed, 13 May 2020 08:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 13 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown assam police take action against people abandoning pets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं। इस स्थिति में लोग जैसे ही किसी चीज से वायरस फैलने के अफवाह के बारे में सुन रहे हैं तो लोग उससे फौरन दूरी बना ले रहे हैं। इस संकट की घड़ी में अबतक कई तरह के अफवाह फैल चुकी हैं। ऐसे में असम सरकार ने एक आदेश जारी किया है। असम में अगर कोई कोरोना वायरस के डर से पालतू जानवरों को छोड़ता है तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

coronavirus lockdown assam police take action against people abandoning pets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

असम पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए यह कहा है सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वायरस की आशंका पर लोगों के अपने पालतू जानवर छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। असम में कई दुकनदारों ने पालतू जानवरों से दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें अपने दुकानों में ही बंद कर दिया है।

coronavirus lockdown assam police take action against people abandoning pets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

असम राज्य पुलिस मुख्यालय ने पालतू जानवरों को छोड़ने वाले लोगों को लेकर गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त और सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के जरिए कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown assam police take action against people abandoning pets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

असम पुलिस के इस आदेश पर पेटा इंडिया इमरजेंसी रिस्पांस टीम के एसोसिएट मैनेजर मीत अंसारी ने कहा कि अधिकारियों को ऐसा निर्देश देने के लिए असम पुलिस को धन्यवाद देते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जो लोग कोरोना वायरस के संकट के दौरान जानवरों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते हैं, उनपर कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई हो।

विज्ञापन
coronavirus lockdown assam police take action against people abandoning pets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई तरह के अफवाहें भी फैल रही हैं। ऐसे में अफवाह ये भी फैल रही है कि पालतू जानवरों के संपर्क में आने से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। लेकिन अभी तक इस बात का किसी भी देश के विशेषज्ञों ने दावा नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed