फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI बुमराह को अर्जुन अवॉर्ड के लिए कर सकता है नामांकित, महिलाओं की ओर से दीप्ति शर्मा रेस में

Wed, 13 May 2020 08:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 13 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
BCCI may nominate Bumrah for Arjuna Award, From women Team Deepti Sharma in race
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से भेजे जाने की उम्मीद है। बुमराह पिछले साल वरिष्ठता के आधार पर रवींद्र जडेजा से पिछड़ गए थे। बीसीसीआई के अधिकारियों के इस महीने के अंत में पुरुष और महिला वर्गों के लिए नामांकन किए जाने की उम्मीद है, लेकिन गुजरात का यह तेज गेंदबाज पिछले चार वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते सबसे काबिल उम्मीदवार है।

BCCI may nominate Bumrah for Arjuna Award, From women Team Deepti Sharma in race
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बीसीसीआई पुरुष वर्ग में कई नाम भेजता है तो सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी तरजीह दी जा सकती है, क्योंकि वह 2018 में इससे चूक गए थे जबकि बोर्ड ने उनका नामांकन भेजा था। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक पिछले साल, पुरुष वर्ग में तीन नाम बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के भेजे गए थे।

BCCI may nominate Bumrah for Arjuna Award, From women Team Deepti Sharma in race
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल दो वर्ष ही पूरे किए थे जबकि चयन मानदंड के अनुसार खिलाड़ी ने शीर्ष स्तर पर कम से कम तीन वर्ष तक प्रदर्शन किया हो इसलिए वह इसे हासिल नहीं कर पाए। 26 साल के इस पेसर ने 14 टेस्ट में 68 विकेट, 64 वन-डे में 104 और 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं। सूत्र ने कहा कि बुमराह निश्चित रूप से बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वह आईसीसी के नंबर एक रैंकिंग के गेंदबाज थे। वह एकमात्र एशियाई गेंदबाज हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में 5-5 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI may nominate Bumrah for Arjuna Award, From women Team Deepti Sharma in race
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी संभावना कम ही है कि बीसीसीआई इस बार मोहम्मद शमी का नाम भेजेगा, क्योंकि उनकी पत्नी ने कथित घरेलू हिंसा में उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कराया हुआ है, जिसका मतलब है कि वह योग्य नहीं होंगे। जहां तक धवन की बात है तो सीनियर होना एक कारण है क्योंकि उनके सभी समकक्ष (विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और जडेजा) को यह पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
BCCI may nominate Bumrah for Arjuna Award, From women Team Deepti Sharma in race
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc

शिखर धवन हालांकि चोट के कारण पिछले साल काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे, लेकिन बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी ने कहा कि धवन के सीनियर होने की बात की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि 2018 में हमने धवन का नाम भेजा था लेकिन केवल स्मृति (मंधाना) को पुरस्कार मिला। इसलिए बोर्ड बुमराह और धवन दोनों के नाम भेज सकता है।

महिलाओं के वर्ग में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को पिछले चार वर्षों से लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण तेज गेंदबाज शिखा पांडे के साथ नामांकित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed