{"_id":"5ebc0f0f2bf6d12b173bc6fb","slug":"coronavirus-lockdown-assam-police-take-action-against-people-abandoning-pets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में पालतू जानवरों को छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस राज्य में पालतू जानवरों को छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 13 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं। इस स्थिति में लोग जैसे ही किसी चीज से वायरस फैलने के अफवाह के बारे में सुन रहे हैं तो लोग उससे फौरन दूरी बना ले रहे हैं। इस संकट की घड़ी में अबतक कई तरह के अफवाह फैल चुकी हैं। ऐसे में असम सरकार ने एक आदेश जारी किया है। असम में अगर कोई कोरोना वायरस के डर से पालतू जानवरों को छोड़ता है तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
असम पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए यह कहा है सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वायरस की आशंका पर लोगों के अपने पालतू जानवर छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। असम में कई दुकनदारों ने पालतू जानवरों से दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें अपने दुकानों में ही बंद कर दिया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
असम राज्य पुलिस मुख्यालय ने पालतू जानवरों को छोड़ने वाले लोगों को लेकर गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त और सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के जरिए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
असम पुलिस के इस आदेश पर पेटा इंडिया इमरजेंसी रिस्पांस टीम के एसोसिएट मैनेजर मीत अंसारी ने कहा कि अधिकारियों को ऐसा निर्देश देने के लिए असम पुलिस को धन्यवाद देते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जो लोग कोरोना वायरस के संकट के दौरान जानवरों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते हैं, उनपर कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई तरह के अफवाहें भी फैल रही हैं। ऐसे में अफवाह ये भी फैल रही है कि पालतू जानवरों के संपर्क में आने से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। लेकिन अभी तक इस बात का किसी भी देश के विशेषज्ञों ने दावा नहीं किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।