फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

China News: जब शादी के दिन दूल्हे को पता चला कि दुल्हन उसकी बहन है, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tue, 06 Apr 2021 07:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 06 Apr 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
china woman attending her son wedding found her 20 years long lost daughter
चीन: शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला आया सामने - फोटो : Pixabay

चीन में शादी के दौरान एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसको लेकर कभी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। बता दें कि यहां एक शादी के दौरान जब दूल्हे की मां की नजर अपनी होने वाली बहू पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं दूल्हे की मां दुल्हन को पकड़ कर जोर-जोर से रोने लगी। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में...

china woman attending her son wedding found her 20 years long lost daughter
चीन: शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला आया सामने - फोटो : Pixabay

दरअसल, शादी कर रहे ये कपल आपस में भाई-बहन निकले। इस बात का पता उस समय चला, जब दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथों पर बना हुआ जन्म का निशान देखा। निशान को देखते ही महिला ने तुरंत अपनी बेटी को पहचान लिया। खबरों के मुताबिक, ये घटना चीन के जिआनग्सू प्रांत के सोझोउ की है और यह शादी 31 मार्च को हो रही थी।

china woman attending her son wedding found her 20 years long lost daughter
चीन: शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला आया सामने - फोटो : Pixabay

बता दें कि इन दिनों चीन मीडिया में ये खबर छाई हुई है। लड़की के हाथों पर बने निशान को देखकर दूल्हे की मां ने उसके मौजूदा माता-पिता के बारे में पूछा। लड़की के मौजूदा माता-पिता ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले इस लड़की को गोद लिया था। उन्हें ये बच्ची एक सड़क के किनारे पड़ी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
china woman attending her son wedding found her 20 years long lost daughter
चीन: शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला आया सामने - फोटो : Pixabay

इन खुलासों के बाद लड़की अपनी मां को पकड़ फफक-फफककर रोने लगी और अपने जैविक माता-पिता के बारे में पूरी जानकारी ली। हालांकि, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि इतना कुछ पता चल जाने के बाद भी शादी पर कोई रोक नहीं लगी। क्योंकि दूल्हे को भी गोद ही लिया गया था और दुल्हन की असली मां ने इस शादी को नहीं रोका।

विज्ञापन
china woman attending her son wedding found her 20 years long lost daughter
चीन: शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला आया सामने - फोटो : Pixabay

अक्सर ये बात कही जाती है कि 'किस्मत बड़े अजीब खेल खेलती है।' चीन की ये घटना भी कुछ इसी तरह है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 20 साल पहले जब इस महिला की बेटी गुम हो गई, तो उन्होंने खोजने की काफी कोशिश की। इसी दौरान महिला ने एक बच्चे को गोद ले लिया। शादी में मौजूद सभी लोग इस घटना के बारे में जानकर काफी भावुक हो गए और सभी लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed