Aliens News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस के अस्तित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। आए दिन परग्रही जीव को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। धरती पर कई लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
कुछ दिनों पहले भी एलियन को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया था जिसकी सच्चाई अब सामने आई है। चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजा था। यह सिग्नल पहले मिलने वाले संकेतों से अलग था जिसकी वजह से वैज्ञानिक धरती के बाहर जीवन के संकेत मान रहे थे। इसको लेकर चीनी वैज्ञानिक जांच कर रहे थे, लेकिन अब इस बीच सिग्नल को खोजने वाले वैज्ञानिकों के एक साथी ने इसकी सच्चाई बताई है।
2 of 5
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने
- फोटो : iStock
चीन की सरकारी साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली ने इस रिसर्च को प्रकाशित किया था, लेकिन बाद में इस शोध को वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया था। मुख्य वैज्ञानिक झांग टोंजिए के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया था धरती के बाहर जीवन के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों की टीम में बीजिंग की नॉर्मल यूनिवर्सिटी, चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज और यूनिवर्सिटी ऑफ बार्कले के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। झांग की तरफ से इसको किसी तरह का रेडियो इंटरफेरेंस बताया गया था और आगे जांच करने की बात कही गई थी।
3 of 5
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने
- फोटो : iStock
अब चीनी वैज्ञानिकों के साथ काम करने वाले एक वैज्ञानिक ने सिग्नल मिलने वाली बात से असहमति जताई है। वैज्ञानिक का नाम डैन वर्थिमर है जो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। सिग्नल को लेकर एक्सपर्ट्स ने डैन वर्थिमर से मुलाकात की थी।
4 of 5
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने
- फोटो : iStock
बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ काम करने वाले डैन वर्थिमर ने कहा कि एलियंस ने इस सिग्नल को नहीं भेजा है। उन्होंने बताया कि यह सिग्नल प्रदूषण के कारण धरती से ही आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से असहमत हूं कि एलियंस ने फास्ट टेलीस्कोप के माध्यम से सिग्नल भेजा है। रेडियो इंटरफेरेंस की वजह से ये सिग्नल मिले हैं।
5 of 5
चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियन सिग्नल का सच आया सामने
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि सैटेलाइट्स और ट्रांसमीटर्स की बढ़ती संख्या की वजह से रेडियो बैंड रिसर्चर्स के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं। फास्ट को हमारी दुनिया के ही सिग्नल मिले हैं। कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से भी ऐसे रेडियो इंटरफेरेंस आते हैं।