कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन से ही हुई थी। भारत समेत दुनिया के कई अन्य देश अभी तक इस महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन चीन बीमारी पर सबसे पहले ही काबू पा लिया है। फिलहाल चीन में अब एक अलग तरह की समस्या खड़ी हो गई है। इस देश में लोग कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में चीन की सरकार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कई तरह के लुभावने ऑफर दे रही है।
2 of 6
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए चीन की सरकार ने कई तरह के प्रोत्साहन देने का फैसला लिया है। इसमें मुफ्त अंडे, राशन के सामान पर डिस्काउंट और स्टोर कूपन जैसी योजनाएं शामिल हैैं। लुभावने ऑफर के कारण धीमी शुरुआत के बाद चीन अब अपने नागरिकों को एक दिन में लाखों लोगों को टीके लगा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 26 मार्च तक चीन में 61 लाख लोगों को टीके लगाए गए थे।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जून महीने तक 56 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार, जो ऑफर दे रही है उसका प्रचार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही बीजिंग के एक मंदिर ने हर उस व्यक्ति को मुफ्त प्रवेश की पेशकश की है, जो वैक्सीनेशन का प्रमाण देता है।
4 of 6
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
बता दें कि चीन के कई शहरों में मुफ्त अंडों की भी पेशकश है। एक विज्ञापन में कहा गया है, "अच्छी खबर, आज से 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन का अपना पहला डोज लगवा लिया है, वे 5 जिन यानी ढाई किलो के अंडे हासिल करने के योग्य हैं।"
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
चीन अब दुनिया के लिए महामारी के पहले जैसे हालात बनाकर अपनी सीमाएं खोलना चाहता है। वहीं बीजिंग अगले साल होने वाली शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में दुनिया के कई देशों के द्वारा चीन पर सामान्य स्थिति बहाल करने का दबाव है।