फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जानिए उस देश के बारे में, जहां कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त में मिलेगा अंडा

Tue, 20 Apr 2021 05:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 20 Apr 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
China Ramps Up Coronavirus Vaccination Drive With Free Eggs And Other Items
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन से ही हुई थी। भारत समेत दुनिया के कई अन्य देश अभी तक इस महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन चीन बीमारी पर सबसे पहले ही काबू पा लिया है। फिलहाल चीन में अब एक अलग तरह की समस्या खड़ी हो गई है। इस देश में लोग कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में चीन की सरकार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कई तरह के लुभावने ऑफर दे रही है।

China Ramps Up Coronavirus Vaccination Drive With Free Eggs And Other Items
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए चीन की सरकार ने कई तरह के प्रोत्साहन देने का फैसला लिया है। इसमें मुफ्त अंडे, राशन के सामान पर डिस्काउंट और स्टोर कूपन जैसी योजनाएं शामिल हैैं। लुभावने ऑफर के कारण धीमी शुरुआत के बाद चीन अब अपने नागरिकों को एक दिन में लाखों लोगों को टीके लगा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 26 मार्च तक चीन में 61 लाख लोगों को टीके लगाए गए थे।

China Ramps Up Coronavirus Vaccination Drive With Free Eggs And Other Items
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जून महीने तक 56 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार, जो ऑफर दे रही है उसका प्रचार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही बीजिंग के एक मंदिर ने हर उस व्यक्ति को मुफ्त प्रवेश की पेशकश की है, जो वैक्सीनेशन का प्रमाण देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
China Ramps Up Coronavirus Vaccination Drive With Free Eggs And Other Items
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

बता दें कि चीन के कई शहरों में मुफ्त अंडों की भी पेशकश है। एक विज्ञापन में कहा गया है, "अच्छी खबर, आज से 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन का अपना पहला डोज लगवा लिया है, वे 5 जिन यानी ढाई किलो के अंडे हासिल करने के योग्य हैं।"

विज्ञापन
China Ramps Up Coronavirus Vaccination Drive With Free Eggs And Other Items
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

चीन अब दुनिया के लिए महामारी के पहले जैसे हालात बनाकर अपनी सीमाएं खोलना चाहता है। वहीं बीजिंग अगले साल होने वाली शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में दुनिया के कई देशों के द्वारा चीन पर सामान्य स्थिति बहाल करने का दबाव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed