लोगों के शौक कभी-कभी बहुत ही अजीब होते हैं। और अपने शौक को पूरा करने के लिए वो कुछ भी करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ। उसने अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया कि वो खबरों में छा गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह पूरी घटना चीन की है, जहां एक महिला ने अपने शौक को पूरा करने के लिए अपने बच्चों को ही बेच दिया। दरअसल, चीन के झेजिआंग के सिक्सी में रहने वाली एक महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए अपने दो जुड़वा बच्चों को बेच दिया।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेडिट कार्ड का बिल 6 लाख 56 हजार रुपये पहुंच गया था। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान के तौर पर महिला का सरनेम मा बताया गया है, जबकि उनके पार्टनर का सरनेम वू है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने मामले का खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के जुड़वा बच्चों की उम्र अभी दो हफ्ते भी नहीं हुई थी कि महिला ने दोनों बच्चों को अलग-अलग परिवारों में बेच दिया।
बच्चे खरीदने वाले परिवार महिला के घर से करीब सात सौ किलोमीटर दूर रहते हैं। बता दें कि महिला ने बच्चों को बेचने के बाद मिले पैसे से नया फोन भी खरीद लिया। बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें महिला के पैरेंट्स को सौंप भी दिया गया है। महिला और उनके पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महिला की उम्र बीस से तीस साल बताई गई है। बता दें कि महिला ने एर बच्चे को 4.5 लाख रुपये में बेचा तो वहीं दूसरे बच्चे को दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद महिला का पार्टनर भी इन पैसों में हिस्सा मांगने लगा। महिला ने कहा कि पैसे खर्च हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार महिला ने सितंबर में ही प्रीमैच्योर बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद उनका पार्टनर हॉस्पिटल नहीं आया और न ही पार्टनर के घर वाले ही महिला की मदद के लिए आए। इसके बाद महिला को बच्चे बोझ लगने लगे।