फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Video Massive Landslide Hits Nepal Huge Mountain Collapses Into Kali Gandaki River

नेपाल में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल, ताश के पत्तों की तरह ढहा पहाड़, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mon, 28 Sep 2026 06:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 06:47 PM IST
सार

नेपाल में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ताश की पत्तों की तरह ढह गया है। इसके कारण कालीगंडकी नदी की मुख्य धारा अवरुद्ध हो गई है। सोशल मीडिया हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Video Massive Landslide Hits Nepal Huge Mountain Collapses Into Kali Gandaki River
नेपाल में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

नेपाल में अगस्त के महीने में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही थी। अब एक बार फिर देश में बारिश और बाढ़ से कई लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर नेपाल का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिरता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


इस भूस्खलन की वजह से देश की नदी प्रसिद्ध कालीगंडकी नदी का बहाव रुक गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि नदी ने अपने पुराने बहाव क्षेत्र की तरफ कटा शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस भयानक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें देख सकता हैं कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इसके कारण बेनी-जोमसोम सड़कखंड के कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों सितंबर के आखिर में हो रही भारी बारिश? क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन? इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

कैमरे में कैद हुआ भयानक मंजर

किसी यात्री ने अपने कैमरे में इस मंजर को कैद कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस भूस्खलन की वजह से कालीगंडकी नदी की मुख्य धारा अवरुद्ध हो गई। इसके कारण नदी अपने पुराने बहाव क्षेत्र की तरफ मुड़कर किनारों का तेजी से कटान करने लगी है। 




फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चढ़ाकर निकली महिला, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा

नदी की कटान की वजह से तटीय इलाकों में दहशत फैल गई है। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 

वायरल: जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं की तैयारी कर रहे परिजन, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

नेपाल में पहले से ही भारी बारिश, बाढ़ और भीषण भूस्खलन से लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा है। बीते दिनों काठमांडू घाटी समेत देश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसमें सैकड़ों मकान, पुल और सड़कें बह गईं। प्राकृतिक आपदा की वजह से नेपाल में भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed