शादी तो जिंदा इंसान से ही की जाती है, यह तो आपने देखा-सुना या जाना होगा। लेकिन चीन में एक शख्स ने इस बात को भी झुठला दिया है। दरअसल, 35 वर्षीय जू शिनान नाम के शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से ही शादी रचा ली। इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप भी भावुक हो जाएंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जू शिनान और यांग लियू कई साल से एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने साल 2013 में शादी के लिए अदालत में अर्जी दी थी, जिसके बाद उन्हें शादी की मंजूरी भी मिल गई, लेकिन इसके तीन महीने बाद ही यांग को ब्रेस्ट कैंसर हो गया।
3 of 6
breast cancer
- फोटो : pixabay
लगभग चार साल तक यांग की सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई, जिसके बाद उन्होंने कैंसर को हरा दिया, लेकिन इसके एक साल बाद ही उन्हें फिर से कैंसर हो गया। कई बड़े अस्पतालों में यांग का इलाज हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि हालत और बिगड़ती चली गई।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह अक्तूबर 2019 को यांग कोमा में चली गईं। इसके बाद 14 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। जू ने बताया कि यांग की मौत के अगले दिन उन्हें पता चला कि यांग ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपनी शादी के लिए गाउन पसंद कर लिया था।
5 of 6
शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से रचाई शादी
- फोटो : Pear Video
अब चूंकि यांग तो इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन जू ने उन्हें एक खूबसूरत गाउन दिलाने का वादा किया था। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वो यांग की शादी के सपने को जरूर पूरा करेंगे। इसके बाद उन्होंने एक वेडिंग गाउन खरीदा और यांग की मौत के एक हफ्ते बाद डालियान में अंतिम संस्कार के दौरान उसे वो गाउन पहनाया और शादी रचाई। इसके अलावा उन्होंने वहां फूलों के 169 बुके भी रखे।