फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन की इस टेक्नोलॉजी ने दुनियाभर में मचाया तहलका, इसके आगे अमेरिका भी है फेल

Thu, 27 Dec 2018 12:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
China created amazing school uniform Its features will be surprised to know
Technology

कहा जाता है कि टेक्नोलॉजी के मामले में चीन दुनिया के बेहतरीन देशों में से एक है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें बनाई जाती हैं, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस देश ने ऐसी ही एक हैरतअंगेज चीज बनाई है, जिसके बारे में जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। 

China created amazing school uniform Its features will be surprised to know
China school uniform - फोटो : Alamy

दरअसल, चीन की गुइझोउ गुआनयू टेक्नोलॉजी ने स्कूली बच्चों के लिए स्मार्ट यूनिफॉर्म बनाया है। इस यूनिफॉर्म की खासियत ये है कि इसमें एक चिप लगी हुई है, जो बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रख सकती है। यहां के स्कूलों ने ये चिप वाली यूनिफॉर्म शुरू भी कर दी है। इस चिप की कीमत 17 पौंड यानी करीब 1500 रुपये है।  

China created amazing school uniform Its features will be surprised to know
Artificial Intelligence

यह चिप स्कूल के गेट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से संचालित होती है। इससे छात्रों के स्कूल में प्रवेश और बाहर जाने का वक्त स्मार्ट एंट्रेंस सिस्टम अपने आप रिकॉर्ड कर सकता है। एंट्रेंस सिस्टम में लगा कैमरा हर छात्र की स्कूल में एंट्री और एग्जिट का 20 सेकंड का वीडियो बनाता है। इस वीडियो को टीचर्स-पेरेंट्स के लिए बनाए ऐप पर अपलोड कर दिया जाता है। अगर कोई बच्चा बिना अनुमति लिए गेट से बाहर जाता है तो अलार्म बजने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China created amazing school uniform Its features will be surprised to know
Chip

कंपनी को ये चिप वाली यूनिफॉर्म बनाने में 2 साल का समय लगा है। इसे पिछले साल ही लांच किया गया था। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि यह यूनिफॉर्म काफी कारगर है। इससे छात्रों पर न केवल स्कूल बल्कि स्कूल के बाहर भी नजर रखी जा सकेगी। 

विज्ञापन
China created amazing school uniform Its features will be surprised to know
China school uniform - फोटो : Social Media

हालांकि इस चिप वाली यूनिफॉर्म को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यूनिफॉर्म में लगे कैमरे की वजह से छात्रों की निजता भंग होगी। अब बात चाहे जो हो, लेकिन इसे चीन का स्मार्ट क्लासरूम बिहेवियर मैनेजमेंट सिस्टम बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed