'रेलवे स्टेशन' की दीवारों को ही मान बैठी पति, कर डाली ऐसी हरकत...
वो जब 9 साल की थी तभी से हर रोज कैलिफोर्निया के 'Santa Fe train station' पर आया करती थी। उसे वहां की दीवारों से प्यार हो गया था। दीवारों को गले लगाकर चुमती रहती थी। कुछ समय बाद कैलिफोर्निया छोड़कर किसी और शहर में शिफ्ट हो गई।
लेकिन उसका प्यार कम नहीं हुआ, 36 सालों के इंतजार के बाद जब वो कैलिफोर्नियां वापस लौटी, उसे स्टेशन की याद आई। यहां तक कि उसने गुगल पर भी अपना पुराना प्यार सर्च किया।
उस औरत का कहना है कि 'स्टेशन की दीवारें छूते ही मुझमें एनर्जी आती है, मैं बहुत रोमांटिक महसूस करती हूं।
हालांकि 6 महीने तक मैं रिलेशनशिप में रही लेकिन वो स्टेशन हरदम मेरे सपने मे आता रहा'।
"मैं उस स्टेशन पर रोज आया करती हूं, मुझे बस से आने में 45 मिनट ही लगते हैं। मैं रोज सुबह आती हूं और रात तक रहती हूं'।
अब जैसा ये औरत बोल रही है उस हिसाब से लगता है कि इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, इसकी स्टोरी को सोशल मीडिया पर खूब शेय़र किया जा रहा है।