फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफरीदी, धोनी, एबी और गेल, चैंपियंस ट्रॉफी में 'दादा' के आगे हैं फेल

Fri, 26 May 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 26 May 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy Saurav Ganguly Records MoSt Sixes, Fifties and Centuries
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
आईपीएल का खुमार खत्म होने के साथ ही दुनिया की नजरें 1 जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। इंग्लैंड में 18 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी से सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक माना जाता है।

अफरीदी, धोनी, एबी और गेल, चैंपियंस ट्रॉफी में 'दादा' के आगे हैं फेल

Champions Trophy Saurav Ganguly Records MoSt Sixes, Fifties and Centuries
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
इस प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड बने हैं, मगर तूफानी बैटिंग का एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसमें शाहिद अफरीदी, एमएस धोनी, एबी डीविलियर्स और क्रिेस गेल सरीखे बल्लेबाज भी अपने नाम नहीं कर सके। यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

अफरीदी, धोनी, एबी और गेल, चैंपियंस ट्रॉफी में 'दादा' के आगे हैं फेल

Champions Trophy Saurav Ganguly Records MoSt Sixes, Fifties and Centuries
सौरव गांगुली
वनडे मैचों में अफरीदी ने सबसे ज्यादा 351 छक्के जड़े हैं। इसके बाद सनत जयसूर्या ने 270 सिक्स जड़े हैं। गेल ने वनडे में 238 छक्के अपने खाते में लिखे हैं। मगर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम है। दादा ने इस टूर्नामेंट की 11 पारियों में 17 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी, धोनी, एबी और गेल, चैंपियंस ट्रॉफी में 'दादा' के आगे हैं फेल

Champions Trophy Saurav Ganguly Records MoSt Sixes, Fifties and Centuries
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
इसके अलावा सौरव गांगुली के नाम एक रिकॉर्ड और भी है। दादा ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। गांगुली ने 11 पारियों में 6 पारियों में 50 रन या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। दादा के बाद राहुल द्रवि़ड़ का नंबर है, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 15 पारियों में 6 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन

अफरीदी, धोनी, एबी और गेल, चैंपियंस ट्रॉफी में 'दादा' के आगे हैं फेल

Champions Trophy Saurav Ganguly Records MoSt Sixes, Fifties and Centuries
सौरव गांगुली - फोटो : getty
चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली में 13 मैच की 11 पारियों में 74 की औसत से 665 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट से सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ियों में भी वो अव्वल हैं। दादा ने इस टूर्नामेंट में कुल 3 शतक जड़े हैं। दादा के अलावा हर्शल गिब्स ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में 3 सैंकड़े जड़े हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed