Brittle Stars: किसी भी चीज को सीखने में हमारा दिमाग सबसे अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों का दिमाग अधिक सक्रिय या तेज होता है वह दूसरों के मुकाबले कोई भी काम जल्दी सीख लेते हैं। बिना दिमाग के कोई भी काम करने या सीखने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जीव ऐसा भी है, जिसमें दिमाग नहीं होता पर फिर भी वह सीखता है। जी हां, इस जीव ने सीखने की क्षमता की धारणा को बदल कर रख दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस जीव में केंद्रीकृत मस्तिष्क नहीं होता है, लेकिन फिर भी ये अपने अनुभवों से चीजें सीखता है। इस अनोखे जीव का नाम ब्रिटल स्टार है, जो स्टार फिश के संबंधी होते हैं। समुद्री जीवों में ये अपने खास बर्ताव के लिए जाने जाते हैं, जो अपना ज्यादातर समय समुद्र के किनारे चट्टानों के नीचे बिताता है।
Brittle star: ऐसा जीव जिसके पास नहीं है कोई दिमाग, फिर भी है सीखने का हुनर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
