फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: गर्भवती महिला को नौकरी से निकालना कंपनी को पड़ गया भारी, देने पड़ गए 14 लाख रुपये

Fri, 14 May 2021 02:04 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 14 May 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
britain company terminated a lady due to her pregnancy now have to pay 14 lakh rupees in compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन में एक महिला को कंपनी ने नौकरी से केवल इस वजह से निकाल दिया, क्योंकि वो गर्भवती हो गई थी। इसके बाद ये महिला कंपनी के खिलाफ जब कोर्ट पहुंची, तो कोर्ट ने महिला को 14 हजार पाउंड्स यानी लगभग साढ़े 14 लाख रुपयों का भुगतान करने का आदेश दिया। आपको बता दें कि ये घटना ब्रिटेन के कैंट शहर से सामने आई है।

britain company terminated a lady due to her pregnancy now have to pay 14 lakh rupees in compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

'की प्रमोशन्स लिमिटेड' नाम की एक कंपनी में यूलिया किमिचेवा मैगजीन फिनिशर के तौर पर काम करती थी। ये कंपनी किताबों और मैगजीन्स की पैकिंग का काम संभालती है। यूलिया किमिचेवा ने अपनी मैनेजर कैरोलिन एडवर्ड्स को बताया कि वे गर्भ से हैं और ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ेगी।

britain company terminated a lady due to her pregnancy now have to pay 14 lakh rupees in compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, यूलिया की मैनेजर कैरोलिन ने कहा फिलहाल मैं काफी व्यस्त हूं और तुम इससे पहले भी प्रेग्नेंट होने की वजह से छुट्टियां ले चुकी हो। इसके कुछ ही दिनों के बाद कैरोलिन ने ईमेल के माध्यम से यूलिया को बर्खास्त करने का फैसला सुनाया। कैरोलिन ने लेटर में ये भी कहा कि यूलिया का काम काफी औसत था और उनकी ऑफिस में अटेंडेंस भी काफी कम हो चुकी थी। इस वजह से कंपनी ने यूलिया किमिचेवा को निकालने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
britain company terminated a lady due to her pregnancy now have to pay 14 lakh rupees in compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूलिया किमिचेवा कंपनी के खिलाफ कोर्ट में स्टेटमेंट देते हुए कहा कि गर्भवती होने के कारण मैं काम करने में असमर्थ थी, लेकिन इस बारे में कैरोलिन ने कहा कि हम कोई चैरिटी संस्था नहीं हैं जो बिना काम के वेतन दें और हमें काम की परफॉर्मेंस के आधार पर लोगों को रखने या निकालने का हक है।

विज्ञापन
britain company terminated a lady due to her pregnancy now have to pay 14 lakh rupees in compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोर्ट में इस मामले पर बात करते हुए एंप्लायमेंट जज ने कहा कि कैरोलिन को यूलिया किमिचेवा की गर्भवती होने के बारे में जानकारी थी। लेकिन कंपनी ने यूलिया को जिस तरह से निकाला है, वो काफी अनुचित है और इस मामले में कोर्ट आदेश देती है कि कंपनी महिला को 14 हजार पाउंड्स (करीब 14 लाख 50 हजार रुपये) का भुगतान करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed