फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Hole: आकाशगंगा में मिला बेहद दुर्लभ ब्लैक होल, 20 साल पुराने रहस्य के खुलासे से वैज्ञानिक हैरान

Mon, 29 Jul 2024 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Black Hole: Ultra rare black hole found hiding in the center of the Milky Way
आकाशगंगा में मिला बेहद दुर्लभ ब्लैक होल - फोटो : Istock

Rare Black Hole Found: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इन रहस्यों को जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस दौरान वह कई ऐसी खोज करते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा के बीच में एक बेहद दुर्लभ ब्लैक होल की खोज की है। इस ब्लैकहोल को इंटरमीडिएट-मास ब्लैक होल कहा जाता है। आईआरएस 13 नाम का एक तारा समूह के भीतर स्थित है। आकाशगंगा के केंद्र में स्थित सैजिटेरियस ए नामक सुपरमैसिव ब्लैक होल के बेहद पास है। 



वैज्ञानिकों को आईआरएस 13 स्टार क्लस्टर ने हैरत में डाल दिया है, क्योंकि सैजिटेरियस ए के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के इतने करीब होने के बाद भी क्लस्टर के विशाल और गर्म तारे एक व्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इसमें ब्लैकहोल से जुड़ी व्याख्या प्रकाशित की गई है। 

Black Hole: Ultra rare black hole found hiding in the center of the Milky Way
20 साल पुराने रहस्य के खुलासे से वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Istock

शोधकर्ताओं ने क्लस्टर का बेहद बारीकी से अध्ययन किया है। इस अध्ययन से शोधकर्ताओं को पता चला कि क्लस्टर में छिपा एक ब्लैक होल तारों को प्रभावित कर रहा है। जर्मनी में स्थित कोलोन विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्री फ्लोरियन पेइस्कर का कहना है कि जब लगभग 20 साल पहले क्लस्टर को पहली बार खोजा गया था, तो लगा था कि इसमें एक बहुत बड़ा तारा है। लेकिन नई हाई-रिजोल्यूशन डेटा से जानकारी सामने आई है कि क्लस्टर के केंद्र में वास्तव में एक इंटरमीडिएट मास वाला ब्लैक होल है।
 

Black Hole: Ultra rare black hole found hiding in the center of the Milky Way
ब्लैक होल ने खोला 20 साल पुराना रहस्य - फोटो : Istock

कितने तरह के ब्लैक होल होते हैं

ब्लैक होल का निर्माण विशाल तारों की मौत से होता है और गैस, धूल, तारों और अन्य ब्लैक होल को खाकर बढ़ते हैं। वर्तमान समय में दो तरह के ब्लैक होल होते हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक जानते हैं। एक छोटे तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल होते हैं। यह हमारे सूर्य के द्रव्यमान से कुछ गुना अधिक होते हैं, तो वहीं दूसरा सुपरमैसिव ब्लैक होल होते हैं। सुपरमैसिव ब्लैक होल सूर्य के द्रव्यमान से लाखों या अरबों गुना अधिक हो सकते हैं। 

Aliens News: जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Hole: Ultra rare black hole found hiding in the center of the Milky Way
आकाशगंगा में मिला बेहद दुर्लभ ब्लैक होल - फोटो : Istock

इंटरमीडिएट मास ब्लैक होल सूर्य के द्रव्यमान से 100 से 100000 गुना अधिक बड़े होते हैं, जिनकी खोज बहुत मुश्किल से होती हैं। वैज्ञानिकों को इनके होने से जुड़े सबूत मिले हैं, लेकिन अभी इनकी पुष्टि नहीं हुई है। 

Mars: मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा, रोवर ने दिए ऐसे संकेत, जानकर इंसानी सभ्यता हो जाएगी हैरान

विज्ञापन
Black Hole: Ultra rare black hole found hiding in the center of the Milky Way
आकाशगंगा में मिला बेहद दुर्लभ ब्लैक होल - फोटो : NASA

कैसे हुई ब्लैक की खोज?

खगोलविदों ने आईआरएस 13 की संरचना की जांच की है। इसकी जांच के लिए उन्होंने वेरी लार्ज टेलीक्सोप और चंद्रा एक्स-रे स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया औ इसका अवलोकन किया। फिर उन्हें स्टार क्लस्टर के गणितीय मॉडल में जोड़ा। तारों की गति क्लस्टर के केंद्र में एक खाली जगह की तरफ इशारा करती है। हालांकि, जब शोधकर्ताओं ने इस जगह को देखा, तो आयनित गैस की रिंग से निकलने वाली एक्स-रे का पता चला। यह ब्लैकहोल की अभिवृद्धि डिस्क का सबूत है। गणना के आधार पर पता चलता है कि यह हमारे सूर्य के द्रव्यमान से 30000 गुना अधिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed