Aliens News: एलियंस को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब एक भविष्यवक्ता ने हैरान करने वाला दावा किया है। ब्राजील के 37 वर्षीय एथोस सैलोमे ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही इंसानों का एलियंस से संपर्क हो सकता है। एथोस सैलोमे एक सेल्फ प्रोक्लेम्ड साइकिक हैं, जिन्हें 'द लिविंग नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। सैलोमे की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत, एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण और यूरो 2024 में स्पेन की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है।
Aliens News: जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख
भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा के समुद्र की गहराई में जीवन की पहचान करेंगे।
उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, यह 2026 और 2028 के बीच होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिन जीवों को खोजा जाएगा, वो पृथ्वी पर हमारे लिए बायोलॉजिकली कॉम्प्लेक्स होंगे।
Mars: मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा, रोवर ने दिए ऐसे संकेत, जानकर इंसानी सभ्यता हो जाएगी हैरान
इस सप्ताह की शुरुआत में प्रशांत महासागर के तल में आलू जैसी गांठों की खोज हुई है, जिससे इस बात को चुनौती मिली है कि धरती पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। वैज्ञानिकों को पता चला है कि यह गांठें पूर्ण अंधकार में और जीवित जीवों की मदद के बिना ऑक्सीजन पैदा करती हैं। लाइवसाइंस के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इसे 'डार्क ऑक्सीजन' बताया है।
अजीब है ये देश: शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, दिलचस्प है पूरा मामला
शोध के प्रमुख एंड्रयू स्वीटमैन का कहना है कि ग्रह पर एरोबिक जीवन की शुरुआत करने के लिए ऑक्सीजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक हम यही समझते हैं कि पृथ्वी की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रकाश संश्लेषक जीवों से शुरू हुई। लेकिन अब पता चला है कि गहरे समुद्र में जहां कोई रोशनी नहीं है वहां ऑक्सीजन मिली है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि एरोबिक जीवन की शुरुआत कहां से हुई होगी?