फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमत्कार! 8 दिन तक कब्र में दफन रहा नवजात, फिर भी निकला जिंदा

Thu, 28 Jul 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
baby found alive after being buried for 8 days
- फोटो : wereblog.com
जमीन में दफन कर दिया गया नवजात अगर 8 दिन बाद जिंदा बाहर आ जाए तो इसे आप चमत्कार ही कहेंगे। ऐसा ही चमत्कार चीन में हुआ जहां एक नवजात बच्चे को उसके घरवालों ने जिंदा दफन कर दिया था। लेकिन 8 दिन बाद भी वह जिंदा बाहर निकाल लिया गया।


 
baby found alive after being buried for 8 days
- फोटो : wereblog.com
हुआ यूं कि  Lu Fenglian नामक महिला जंगल में जड़ी बूटियां खोज रही थी। उसी दौरान उसे एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज जमीन के काफी नीचे से आ रही थी।

वह डर गई और दौड़कर पास ही में रहने वाले एक बौद्ध भिक्षु को बुला लाई। तब दोनों को एहसास हुआ कि किसी ने नवजात बच्चे को जमीन में दफना दिया है।
baby found alive after being buried for 8 days
- फोटो : wereblog.com
पुलिस को जानकारी देने के बाद उस जगह पर खुदाई की गई। दो फुट खुदाई करने के बाद जमीन के अंदर गत्ते का डिब्बा नजर आया, इसे खोला गया तो बच्चा जिंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
baby found alive after being buried for 8 days
- फोटो : wereblog.com
CNN की रिपोर्ट को अनुसार इस बच्चे को उसकी दादी ने इसलिए दफनवाया क्योंकि इस बच्चे का होंठ कटा (cleft lip) हुआ था।

इस बच्चे के माता पिता ने बताया कि इस बच्चे को 8 दिन पहले दफना दिया गया था। लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है और वह अपने बच्चे को साथ रखना चाहते हैं। खैर इसे कहते हैं जाको राखे साईंया मार सके ना कोई।
विज्ञापन
baby found alive after being buried for 8 days
- फोटो : wereblog.com
डॉक्टरों के अनुसार हो सकता है कि नवजात को जमीन के अंदर की हवा मिल रही थी। वहीं बारिश होने की वजह से पानी की बूंदें जमीन के अंदर उस डिब्बे के अंदर पहुंच रही होंगी। जिसकी वजह से ये बच्चा इतने दिनों तक जिंदा रह सका। लेकिन डॉक्टर खुद भी इसे चमत्कार ही मान रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed