फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का निधन, कल अंतिम संस्कार

Thu, 28 Jul 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
world famous tabla player Lachhu Maharaj passes away, the funeral will be tomorrow
लच्छू महाराज - फोटो : अमर उजाला

बनारस घराने के जाने माने तबला वादक पं. लच्छू महाराज का बुधवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 72 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

world famous tabla player Lachhu Maharaj passes away, the funeral will be tomorrow
लच्छू महाराज - फोटो : अमर उजाला

पं. लच्छू महाराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी ताल दिया था। इनकी शिष्य परंपरा के सैकड़ों कलाकार देश -दुनिया भर में हुनर का परचम लहरा रहे हैं। पं. लच्छू महाराज के बचपन का नाम लक्ष्मीनारायण सिंह था।

world famous tabla player Lachhu Maharaj passes away, the funeral will be tomorrow
लच्छू महाराज - फोटो : अमर उजाला

अपने पिता वासुदेव नारायण सिंह से ही उन्होंने तबला वादन की शिक्षा ली थी। लच्छू महाराज ने टीना नामक फ्रांसीसी महिला से शादी की थी। उनकी पुत्री नारायणी फ्रांस में अपनी मां के ही साथ रहती है। पत्नी और पुत्री के आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world famous tabla player Lachhu Maharaj passes away, the funeral will be tomorrow
लच्छू महाराज - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्णिका घाट पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पं. लच्छू महाराज के निधन की जानकारी मिलने के बाद संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
world famous tabla player Lachhu Maharaj passes away, the funeral will be tomorrow
लच्छू महाराज - फोटो : अमर उजाला

विख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी ने पं. लच्छू महाराज के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कलाकार दोबारा पैदा नहीं होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed