फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   australian scientists discovered chocolate frog from new guinea rainforest

अजब-गजब: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े जंगल से वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 'चॉकलेट मेढक', तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Tue, 01 Jun 2021 10:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 01 Jun 2021 10:00 PM IST
सार

मेढकों की ये प्रजाति अपनी खास त्वचा के लिए जानी जाती है और भूरे रंग के होने के वजह से वैज्ञानिकों ने इसे 'चॉकलेट फ्रॉग' नाम दिया है। वैज्ञानिकों ने इस मेढक का लैटिन नाम लिटोरिया मीरा रखा है, जिसका अर्थ होता है आश्चर्य या अजीब।

विज्ञापन
australian scientists discovered chocolate frog from new guinea rainforest
चॉकलेट मेढक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े द्वीप न्यू गिनी के घने जंगलों में 'चॉकलेट मेढक' की खोज की है। पेड़ पर रहने वाले इस मेढक के रंग को देखकर सभी लोग हैरान हैं। मेढकों की ये प्रजाति अपनी खास त्वचा के लिए जानी जाती है और भूरे रंग के होने के वजह से वैज्ञानिकों ने इसे 'चॉकलेट फ्रॉग' नाम दिया है। बता दें कि इस मेढक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में कैडबरी फ्रेडो चॉकलेट बार काफी लोकप्रिय है और इस मेढक की खोज के साथ ही फ्रेडो चॉकलेट ट्रेंड हो रहा है। सेंटर फॉर प्लैनेटरी हेल्थ ऐंड फूड सिक्यॉरिटी और क्वींसलैंड म्यूजियम के पॉल ऑलिवर ने ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ जूलॉजी में लिखे पेपर में इस मेढक के बारे में चर्चा की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मेढक इतने लंबे समय तक इंसानों की नजरों से दूर रहकर इसलिए रहस्य बना रहा, क्योंकि ये जिस उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहता है, उन जंगलों को भेदना कड़ी चुनौती है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने काफी संघर्ष के बाद इस मेढक को खोजने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इस मेढक का लैटिन नाम लिटोरिया मीरा रखा है, जिसका अर्थ होता है आश्चर्य या अजीब। दरअसल, विशेषज्ञों ने इस मेढक को देखकर हैरत में पड़ गए थे, इसलिए इसका लैटिन नाम लिटोरिया मीरा रखा।

australian scientists discovered chocolate frog from new guinea rainforest
चॉकलेट मेंढक - फोटो : सोशल मीडिया

पॉल ऑलिवर के मुताबिक, चॉकलेट मेढक यानी लिटोरिया मीरा का सबसे करीबी ऑस्ट्रेलियाई ग्रीन ट्री मेढक है और ये दोनों प्रजातियां काफी हद तक लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। इन दोनों मेढक के बीच अंतर इतना ही है कि एक का रंग हरा, तो दूसरे का रंग चॉकलेट की तरह भूरा है।

australian scientists discovered chocolate frog from new guinea rainforest
चॉकलेट मेंढक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ये चॉकलेट मेढक जहां पाया गया है वो एक गर्म वर्षावन है और इंसानों के लिए काफी खतरनाक है। इस क्षेत्र को मलेरिया के मच्छर, मगरमच्छों की मौजूदगी और दलदली इलाका इसे काफी चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। ऐसे में चॉकलेट मेढक की खोज एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed