फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: जानिए एलियंस से क्यों डरे वैज्ञानिक, बातचीत के लिए बनाई ऐसी डिक्शनरी

Wed, 27 Dec 2023 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Alien dictionary compiled by experts so we can chat easily with extra terrestrials news in hindi
Alien dictionary - फोटो : iStock

Aliens News: दुनियाभर में एलियंस और यूएफओ को लेकर समय-समय खबरे आती रहती हैं। परग्रही जीवन को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जाते हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस को देखने का दावा करते हैं। समय-समय पर आसमना में उड़ते यूएफओ भी देखे जाते हैं, जिन्हें एलियंस से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि एलियंस धरती आते रहते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ब्रिटेन में 2.5 साल के अंदर लगभग 1000 यूएफओ देखने का दावा किया गया है।



इसके अलावा वैज्ञानिक एलियंस से बात करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए वह सिग्नल्स भेज रहे हैं। आखिर सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी भाषा समझा कैसे जाएगा? कहीं एलियंस दोस्ती वाले सिंग्नल को दुश्मनी वाला न समझ लें और कोई जंग न छेड़ दें। सालों से वैज्ञानिक एलियंस के रहस्य का पता लगाने के लिए शोध कर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एलियन डिक्शनरी तैयार की है। 

 

Alien dictionary compiled by experts so we can chat easily with extra terrestrials news in hindi
Alien dictionary - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने एलियंस से चैट करने में मदद के लिए पहली बार एलियन डिक्शनरी तैयार की है। 25 एकेडेमिक्स ने मिलकर इसको तैयार किया है।  जेनोलिंग्विस्टिक्स: टुवर्ड्स ए साइंस ऑफ एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल लैंग्वेज किताब है। यह बाहरी अंतरिक्ष से किसी भी संदेश को समझने और उसका जवाब देने में मदद करेगी। विशेषज्ञों ने कहा कि यह जरूरी है कि अन्य प्राणियों के साथ हमारा प्राइमरी कम्युनिकेशन विनाशकारी युद्ध की जगह दोस्ताना हो। 
 

Alien dictionary compiled by experts so we can chat easily with extra terrestrials news in hindi
Alien dictionary - फोटो : iStock

कैसे बनाई गई एलियन डिक्शनरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि प्राचीन मानव भाषा, जानवरों की आवाज और घुरघुराहट पर सदियों से की गई स्टडी की मदद से डिक्शनरी को तैयार किया गया है। इसकी मदद से  दूसरी दुनिया से आए संचार को डिकोड किया जा सकता है। 

Time Travel: टाइम ट्रैवेल की हैरान करने वाली कहानी, 1958 से पहुंच गया 2050 में, शख्स का चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien dictionary compiled by experts so we can chat easily with extra terrestrials news in hindi
Alien dictionary - फोटो : iStock

किताब के एडिटर और एक खगोल जीवविज्ञानी डॉ. डगलस वाकोच ने बताया कि मुझे लगता है कि यह काफी रियलिस्टिक है। हमें अपने जीवनकाल में Seti (Search for extraterrestrial intelligence) कार्यक्रमों के जरिए एक संदेश मिल सकता है। ऐसे संदेश भेजे जा सकते हैं, जिनका किसी दिन उत्तर मिल सकता है। 

Trending: लाखों साल पहले खो गई थी ऑस्ट्रेलिया की ये कॉलोनी, जहां रहते थे हजारों लोग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

विज्ञापन
Alien dictionary compiled by experts so we can chat easily with extra terrestrials news in hindi
Alien dictionary - फोटो : iStock

सिंग्नल पहुंचने में इतने साल लगेंगे

टेलीस्कोप बीती आधी सदी से ट्रांसमिशन के लिए आकाश को स्कैन करने का काम कर रहे हैं। किसी एलियन रिएक्शन की तलाश में ब्रह्मांड में संदेश भी भेजे गए हैं। हालांकि  इंटरस्टेलर चैट धीमी होगी, क्योंकि सिग्नल को धरती और हमारे निकटतम तारे के बीच प्रकाश की गति से यात्रा करने में चार साल लग जाते हैं।

Viral: जानिए कहां है सबसे रहस्यमयी पहाड़ी, खिंचे चले जाते हैं लोग, हर साल हो जाती है 100 लोगों की मौत!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed