Weirdest Rules: दुनिया में कई तानाशाह हुए हैं, जिनकी चर्चा अभी तक होती है। मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान के तानाशाह की भी चर्चा होती है। देश पर कई साल पहले एक तानाशाह का शासन था। तानाशाह ने अपने शासनकाल में ऐसे अजीबोगरीब नियम बनाए जिनकी चर्चा आज भी होती है। इन अजीबोगरीब नियम के बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
Ajab-Gajab: इस देश के तानाशाह ने बनाए थे अजीबोगरीब नियम, कुत्तों को कर दिया था बैन, मेकअप पर लगा दी थी रोक
साल 1992 में परमुरत नियाजोव को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। इसके बाद उसने खुद को देश के रहने वाले हर नागरिक का नेता घोषित कर दिया था। इसके साथ ही उसने देश में अपनी एक स्वर्ण प्रतिमा भी स्थापित कराई थी।
कुत्तों पर लगा दिया बैन
नियाजोव कुत्तों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। इसकी वजह उसने साल 2003 में देश की राजधानी अश्गाबात में कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके पीछे वजह यह थी उसने एक फूल को अपना नाम दिया था और वह नहीं चाहता था कि कुत्तों की बदबू से फूलों की खुशबू बर्बाद हो।
टीवी पर मेकअप करने पर लगाया था रोक
साल 2004 में नियाजोव ने एक अजीबोगरीब नियम बना दिया। इस नियम के मुताबिक, न्यूज रीडर्स, प्रोग्राम होस्ट लाइव टीवी पर मेकअप नहीं कर सकती थीं। वह चाहता था कि महिलाएं नेचुरल लुक में ही दिखे।
Moon: चंद्रमा पर नहीं सुनाई देती है एक दूसरे की आवाज, जानिए क्या है वैज्ञानिक वजह
नियाजोव ने देश के सभी मीडिया को फरमान जारी किया था कि वो खबरों में संक्रामक बीमारियों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते। एड्स, हैजा, सर्दी-जुकाम तक की न्यूज दिखाने पर रोक लगा दी थी।