फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम

Wed, 26 Jul 2023 12:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
britain wentworth village where residents forced to have green doors and can't buy their own homes
wentworth village - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: दुनिया में हर देश का अलग-अलग नियम और कानून होता है। कई इलाकों में लोग देश से अपने अलग नियम का पालन करते हैं। इनमें कई अजीबोगरीब परंपराएं भी होती हैं। दुनिया के कई देशों ने कई अजीब परंपराओं पर रोक लगा दी है, लेकिन आज भी कई इलाकों में लोग अपनी पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। इन परंपराओं के बारे में जानकर हैरानी होती है। 



ब्रिटेन के एक गांव में अजीबोगरीब नियम का पालन किया जाता है, जिसे बेहद कड़ा मना जाता है। इस नियम का गलती से भी कोई पालन करना नहीं भूलता है। इस ब्रिटिश गांव के नियम को बेहद अजीबोगरीब भी माना जाता है। इसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसके साथ ही आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि आखिर लोग इस अजीबोगरीब नियम का पालन क्यों करते हैं? तो आज हम आपको बताते हैं कि ब्रिटिश गांव का क्या नियम है और लोग क्यों पालन करते हैं? 

 

britain wentworth village where residents forced to have green doors and can't buy their own homes
wentworth village - फोटो : Richest Village In World

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रिटिश गांव का नाम वेंटवर्थ है। इस गांव में बेहद अजीबोगरीब नियम का लोग पालन करते हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह गांव की संस्कृति को बचाना और परपराओं का आगे जारी रखना है। 
 

britain wentworth village where residents forced to have green doors and can't buy their own homes
wentworth village - फोटो : iStock

वेंटवर्थ गांव में सिर्फ एक दुकान है। इसके अलाव दो पब और एक रेस्टोरेंट है। यहां के लोग कोई काम बिल्कुल आराम से करते हैं। यह बेहद खूबसूरत गांव है और लोगों को यहां पर कोई बदलाव नहीं पसंद है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
britain wentworth village where residents forced to have green doors and can't buy their own homes
wentworth village - फोटो : iStock

गांव की देखभाल करता है ट्रस्ट

वेंटवर्थ गांव को देखने के लिए हर साल सैकड़ों पर्यटक आते हैं। इस गांव में ग्रीन-डोर पॉलिसी का पालन होता है और यहां कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। यहां पर हर घर के दरवाजे का रंग हरा होता है। ट्रस्ट (Fitzwilliam Wentworth Amenity Trust) इस गांव की देखरेख करता है। इस गांव में ट्रस्ट कोई बदलवा नहीं करना चाहता है। 

World’s Most Expensive Cow: इस विदेशी गाय का भारत से है खास संबंध, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
britain wentworth village where residents forced to have green doors and can't buy their own homes
wentworth village - फोटो : iStock

इस गांव में करीब 1400 लोग रहते हैं। ट्रस्ट के पास क्षेत्र में 300 सालों से फैसला लेने की शक्ति है और वह यहां पर कोई बदलाव नहीं चाहता है। इस गांव पर अब ट्रस्ट का 95 फीसदी स्वामित्व हो चुका है। यहां पर ग्रामीण वास्तव में अपने घर के मालिक नहीं है। वह सिर्फ किराएदार हैं और वह घरों पर स्वामित्व का दावा नहीं कर सकते हैं। किसी परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो जाती है, तो घर का किराया बढ़ जाता है। 


Time Traveller: इस दिन शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, शख्स का चौंकाने वाला दावा, बोला- 2671 से लौटकर आया हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed