Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Farmer Catches 4 Foot Crocodile and Carries It in Her Arms in Jabalpur

वायरल: 'मगरमच्छ को गोद में ऐसे उठाया, जैसे बच्चा हो'... महिला का कारनामा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Tue, 17 Nov 2026 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला किसान ने अपने पति के साथ मिलकर खेत के पास बने तालाब में मिले चार फीट लंबे मगरमच्छ को जाल में फंसाया। इसके बाद महिला उसे अपनी बाहों में उठाकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपने पहुंच गई। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
 

विज्ञापन
Woman Farmer Catches 4 Foot Crocodile and Carries It in Her Arms in Jabalpur
तालाब में मिला मगरमच्छ तो पति के साथ भिड़ गई महिला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मगरमच्छ को सामने देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। पानी में रहने वाला यह खतरनाक जीव कब किस पर हमला कर दे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला किसान ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चार फीट लंबे मगरमच्छ को न सिर्फ जाल में फंसाया, बल्कि उसे अपनी बाहों में उठाकर वन विभाग के कर्मचारियों तक भी पहुंचा दिया। महिला की हिम्मत देखकर हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है। वहीं, इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, यह पूरा मामला जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र के सुनपुर घाना गांव का है। यहां रहने वाले किसान लखपत यादव और उनकी पत्नी ने अपने खेत के पास बने तालाब में एक बड़ा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ को देखते ही दोनों सतर्क हो गए। वहीं, गांव में इसकी खबर फैलते ही लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों को चिंता थी कि कहीं यह मगरमच्छ किसी पर हमला न कर दे।
विज्ञापन


वन विभाग को दी सूचना, लेकिन नहीं पहुंची टीम
मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लखपत यादव ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्हें उम्मीद थी कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लेगी। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब कोई रेस्क्यू टीम वहां नहीं पहुंची तो पति-पत्नी ने खुद ही उसे पकड़ने का फैसला कर लिया। दोनों ने मिलकर तालाब में जाल बिछाया और काफी मशक्कत के बाद चार फीट लंबे मगरमच्छ को उसमें फंसा लिया। इसके बाद महिला किसान ने जो किया, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। महिला ने मगरमच्छ को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे लेकर वन विभाग के कर्मचारियों के पास पहुंच गई। इसके बाद मगरमच्छ को कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर महिला के जिगरे की चर्चा
इस घटना की तस्वीरें और खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने महिला की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा कि गजब का जिगरा है इस महिला का। जिस मगरमच्छ को देखकर लोग दूर भागते हैं, उसे इसने खिलौने की तरह गोद में उठा लिया। वहीं, एक और यूजर ने वन विभाग पर सवाल उठाते हुए लिखा कि जब सिस्टम समय पर काम नहीं करता तो गांव के लोगों को ही अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने महिला की बहादुरी की तारीफ के साथ लोगों को सावधान भी किया। उनका कहना है कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर को पकड़ना कोई आसान काम नहीं है। बिना ट्रेनिंग ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed