फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moon: चंद्रमा पर नहीं सुनाई देती है एक दूसरे की आवाज, जानिए क्या है वैज्ञानिक वजह

Mon, 24 Jul 2023 08:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Moon: Why can not a sound be heard on the moon? Know what is the scientific reason
Why can not a sound be heard on the moon? - फोटो : iStock

Moon: चंद्रमा से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने को कोशिश कर रहे हैं। अभी तक चंद्रमा के बारे में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया जाता है कि चंद्रमा की मिट्टी में कई तरह के खनिज हैं। इसकी वजह से दुनिया की कई एजेंसियों की इस ग्रह पर नजर है। चांद की सतह पर पानी होने के भी सुबूत मिल चुके हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद पर जीवन के सबूत भी मिल सकते हैं। हालांकि इसकी राह में एक सबसे बड़ा रोड़ा है।



वजह यह है कि चांद पर एक दूसरे की आवाज को नहीं सुना जा सकता है। इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह क्या है? यह आज हम आपको बताते हैं। धरती पर हम बोलकर एक दूसरे से कुछ कहते हैं। सामने वाला हमारी आवाज सुनकर उसी आधार पर जवाब देता है। अगर कोई नहीं बोल पाता है, तो उसकी बातों को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह है कि चंद्रमा एक दूसरे की आवाज क्यों नहीं सुनाई देती है? 
 

Moon: Why can not a sound be heard on the moon? Know what is the scientific reason
Why can not a sound be heard on the moon? - फोटो : Pixabay

जानिए क्या है वजह 

दरअसल किसी भी ध्वनि यानी आवाज को एक दूसरे तक पहुंचने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है। आप इस तरह समझ लीजिए कि अगर बिजली का तार कहीं पर कटा है, तो बिजली दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकती है। ठीक इसी तरह ध्वनि को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है। वह माध्यम ठोस, द्रव या गैस कोई भी हो सकता है। 
 

Moon: Why can not a sound be heard on the moon? Know what is the scientific reason
Why can not a sound be heard on the moon? - फोटो : iStock

धरती पर आवाज को गैस एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करती है और जहां पर गैसें नहीं होती हैं, वहां किसी तरह की आवाज को नहीं सुना जा सकता है। चांद पर भी यही स्थिति है। 

Doomsday: इस रहस्यमयी ग्रह की टक्कर से होगा धरती का अंत? जानिए क्या है वैज्ञानिकों की राय

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon: Why can not a sound be heard on the moon? Know what is the scientific reason
Why can not a sound be heard on the moon? - फोटो : Twitter @UUx4whxHO5injW3

चंद्रमा पर नहीं है वायुमंडल 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, चांद पर वायुमंडल मौजूद नहीं है। इसकी वजह से वहां पर किसी तरह की कोई गैस उपलब्ध नहीं है। चूंकि वायु आवाज को एक दूसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। चंद्रमा पर वायु नहीं होने से ध्वनि एक दूसरे तक नहीं पहुंच पाती है। इसकी वजह से ही चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री एक दूसरे की आवाज नहीं सुन सकते हैं। 

Aliens News: धरती पर एलियन आए तो इंसानों का कर देंगे खात्मा, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों दी यह चेतावनी

 

विज्ञापन
Moon: Why can not a sound be heard on the moon? Know what is the scientific reason
Why can not a sound be heard on the moon? - फोटो : Pixabay

ध्वनि एक ऊर्जा का रूप है जो तरंगों के रूप में होती है। तरंगे हमारे कान में कंपन पैदा करती हैं, जिससे सुनाई देता है। वैज्ञानिक चंद्रमा पर रेडियो तरंगों के माध्यम से सुनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed