फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: इन देशों में शराब पीने की है अजीब परंपरा, कहीं जूते में पीते हैं, तो कहीं चीयर्स करना है गुनाह

Sun, 24 Sep 2023 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab: weird and strangest alcohol tradition across the world
इन 10 देशों में शराब पीने से जुड़े हैं अजीबोगरीब कानून - फोटो : iStock

Ajab Gajab: दुनिया के ज्यादातर देशों में शराब पी जाती है। सभी को पता है कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में शराब पीने की अजीबोगरीब परंपरा है। किसी देश में चीयर्स करना गुनाह है, तो किसी देश में लोग शराब जूते में पीते हैं। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर शराब पीने की अजीब परंपरा है। 



वाइन के बिना शादी नहीं

भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी की अपनी मान्यताएं होती हैं। हालांकि एक ऐसा देश जहां पर वाइन के बिना शादी नहीं होती है। नाइजीरिया में शादी के समय दुल्हन को पिता एक कप में वाइन देता है। इसके बाद लड़की शादी में आए मेहमानों के सामने अपने पति को ग्लास देती है। जब लड़की होने वाले पति को अपना ग्लास दे देती है, तब वो शादी मानी जाती है। शादी में लड़की वालों की तरफ से वाइन नहीं लाया जाता है, तो शादी पूरी नहीं मानी जाती है। 
 

Ajab Gajab: weird and strangest alcohol tradition across the world
strangest alcohol tradition across the world - फोटो : iStock

चीयर्स बोलना बैन

जब लोग एक पार्टी या कहीं पर साथ में शराब का सेवन करते हैं, तो चीयर्स बोलकर शुरुआत करते हैं। हालांकि हंगरी में चीयर्स करना अपराध माना जाता है। हंगरी में शराब पीने से पहले चीयर्स बोलना खराब माना जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है।

Ajab Gajab: weird and strangest alcohol tradition across the world
strangest alcohol tradition across the world - फोटो : iStock

दरअसल साल 1849 में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने हंगरी के कुछ क्रांतिकारियों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सैन्य अधिकारियों ने गिलास को टकराते हुए चीयर्स शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद यहां के स्थानीय लोग इसे अच्छा नहीं मानते हैं। 

Chandrayaan 3 Tracker: कहां पर है चंद्रयान-3? इसरो के लाइव ट्रैकर पर आप भी देखें पल-पल की अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab: weird and strangest alcohol tradition across the world
strangest alcohol tradition across the world - फोटो : iStock
जूते में शराब पीते हैं लोग

भारत में शादी में जूता चुराई की रस्म बहुत प्रसिद्ध है। इस रस्म में दूल्हा जूता चुराने वाले को कुछ पैसा देता है, तो वो जूता वापस कर देता है। हालांकि यूक्रेन में शादी के दौरान दुल्हन की जूती चुराई जाती है।

Ajab-Gajab: 78 साल की उम्र में 3 किमी पैदल चलकर पढ़ने स्कूल जाते हैं बुजुर्ग, बेहद प्रेरक है कहानी

Wedding Traditions: इस देश में दुल्हन को दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं अगवा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह


 
विज्ञापन
Ajab Gajab: weird and strangest alcohol tradition across the world
strangest alcohol tradition across the world - फोटो : iStock

इसके बाद जूती चुराने वाला शख्स शादी में आए लोगों को दुल्हन की जूती में शराब पीने के लिए कहता है। ऑस्ट्रेलिया में भी खुशी के मौके पर लोग अपने जूते में शराब पीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed