Baba Vanga Third World War Prediction: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुई जंग के बाद मिडिल ईस्ट गंभीर तनाव से गुजर रहा है। इस्राइल ने हाल ही में हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी। ईरान ने मंगलवार देर रात इस्राइल पर सैकड़ों मिसाइलों से हमला कर दिया और अपनी धमकी सच कर दी। इस हमले ने अस्थिर मिडिल ईस्ट की स्थिति को और ज्यादा जटिल बना दिया है।
तीसरे विश्व युद्ध की आहट! क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? ईरान-इस्राइल की जंग से दुनिया में खौफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुल्गेरिया की रहने वाली नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसके कारण उन्हें बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं।
Time Travel: 83 साल पुरानी फोटो में दिखा टाइम ट्रैवल का सबूत, सोशल मीडिया पर देखकर लोग हैरान
बाबा वेंगा ने साल 2024 और 2025 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की हैं। अब यह लोगों को सच साबित होती दिख रही हैं। बाबा वेंगा ने 2025 तक यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ने की भविष्यवाणी की थी।
Mini Moon: दो महीने के लिए धरती के पास होंगे दो चंद्रमा, जानिए क्या है मिनी मून और कैसे देख सकते हैं
उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यूरोप में साल 2025 में एक संघर्ष होगा जिससे तबाही की शुरुआत होगी। इस संघर्ष से महाद्वीप की आबादी में काफी कमी आएगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी।
Top Spy Agencies: मोसाद से भी खतरनाक हैं दुनिया की ये पांच खुफिया एजेंसियां, जानिए इनके बारे में...