फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पुरातत्वविदों ने की दशक की सबसे बड़ी खोज, मिस्र में मिला 4,500 साल पुराना सूर्य मंदिर

Fri, 19 Nov 2021 12:35 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 19 Nov 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
4500 year old Sun Temple found in Egypt Archaeologists made the biggest discovery of the decade
मिस्र में मिला पुराना सूर्य मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पिरामिडों के लिए मशहूर मिस्र में अक्सर आर्कियोलॉजिस्ट्स को हैरान कर देने वाली चीजें मिलती रहती हैं। अब आर्कियोलॉजिस्ट्स ने ऐसी ही दुलर्भ चीज की खोज की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आर्कियोलॉजिस्ट्स ने रेगिस्तान में दबे हुए 4,500 साल पुराने सूर्य मंदिर को ढूंढ निकाला है। रेगिस्तान में खनन के दौरान इस सूर्य मंदिर को खोज निकाला गया है। वहीं इस खोज के बाद आर्कियोलॉजिस्ट्स इस बात की पड़ताल कर रहे हैं, कि क्या उस वक्त मिस्र के रेगिस्तान में पूजा अर्चना की जाती थी? 





ये पुराना सूर्य मंदिर आर्कियोलॉजिस्ट्स को मिस्र की राजधानी काहिरा के पास अबु गोराब शहर में मिला है। साथ ही पुरातत्वविदों का कहना है कि यह सूर्य मंदिर लगभग 4500 साल पुराना है और ये काफी लंबे समय से रेगिस्तान में दबा हुआ था। अब इस खोज को पिछले कई दशकों में आर्कियोलॉजिस्ट्स की सबसे बड़ी खोज में से एक बताया जा रहा है। 

4500 year old Sun Temple found in Egypt Archaeologists made the biggest discovery of the decade
मिस्र में मिला पुराना सूर्य मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

मिस्र के आर्कियोलॉजिस्ट का कहना है कि आज से लगभग 4500 साल पहले इस सूर्य मंदिर को मिस्र फैरोह ने बनावाया था। इस सूर्य मंदिर को 25वीं शताब्दी ईसा पूर्व बनवाया गया होगा। आर्कियोलॉजिस्ट को जांच के दौरान ये भी पता चला है कि सूर्य मंदिर का बेस मिट्टी की ईंटों का बना था, जिससे पता चलता है कि इस साइट पर पहले से कोई बिल्डिंग थी। 

4500 year old Sun Temple found in Egypt Archaeologists made the biggest discovery of the decade
मिस्र में मिला पुराना सूर्य मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दूसरी ओर इसी मंदिर के पास पिरामिडों को राजा के अंतिम विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया ताकि मरने के बाद राजा दोबारा भगवान का स्वरूप बनकर दुनिया के सामने रह सकें। आर्कियोलॉजिस्ट को जांच में ये भी पता चला कि मंदिर का निर्माण मिट्टी से बने ईंटों से किया गया था, जिसकी दो फीट गहरी नींव चूना पत्थरों से बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4500 year old Sun Temple found in Egypt Archaeologists made the biggest discovery of the decade
मिस्र में मिला पुराना सूर्य मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस बारे में इजिप्टोलॉजी के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. मासिमिलानो नुजोलो ने कहा कि हमें काफी पहले से इस बात का अंदाजा था कि अबु गोराब के रेगिस्तान में जमीन के नीचे कुछ छिपा है, जिसे न्यूसिरी ने बनवाया था। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि हम कभी इतने बड़े स्तर की खोज करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं जो मिस्र के सूर्य मंदिरों की कहानियां बताते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed