फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतों के आशीर्वाद के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया सिमरिया महाकुंभ का उद्घाटन

Wed, 18 Oct 2017 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
see in pictures simaria maha kumbh, bihar cm nitish kumar inaugurates
नीतीश कुमार

बिहार की धरती 17 अक्तूबर को महाकुंभ के पुनर्जागरण की ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया महाकुंभ पुनर्जागरण के प्रेरणा पुरुष करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज और देश भर के अखाड़ों और दूसरे तीर्थों से जुटे संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ सिमरिया महाकुंभ का औपचारिक उद्घाटन किया। 

see in pictures simaria maha kumbh, bihar cm nitish kumar inaugurates

समारोह में सभी सभी संत-महात्माओं ने एक स्वर से सिमरिया में महाकुंभ को अपनी स्वीकृति और आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाकुंभ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि बिहार की धरती ऐतिहासिक रही है और सिमरिया हमेशा से पुण्य भूमि और मुक्ति की धरती मानी जाती है। 

see in pictures simaria maha kumbh, bihar cm nitish kumar inaugurates

उन्होंने कहा कि कुंभ लगना अच्छी बात है, इसमें लाखों लोग आएंगे तो बिहार का ही गौरव बढ़ेगा। उन्होंने सिमरिया महाकुंभ की औपचारिक घोषणा की मांग पर कहा कि जब देशभर के संत-महात्मा, अखाड़ों के साधु एक स्वर से इसे अनुमोदित कर रहे हैं तो वो इससे अलग नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
see in pictures simaria maha kumbh, bihar cm nitish kumar inaugurates

नीतीश कुमार ने सिमरिया महाकुंभ के उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह में कई अखाडों के महंत, पीठाधीश्वर और संत महात्माओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
see in pictures simaria maha kumbh, bihar cm nitish kumar inaugurates

इसमें अनि निर्वाणी अखाड़ा अयोध्या के महंत धर्मदास जी महाराज, हरिद्वार के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद जी, हनुमान गढ़ी उज्जैनीपट्टी के महंत नंदराम दास जी महराज, पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद जी, अखिल भारतीय अखाडा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी जी, निर्मोही अखाड़ा रामघाट अयोध्या के महंत रघुवीर दास जी प्रमुख हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed