फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls 2024: गोपालगंज लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सभी व्यवस्थाएं पूरी; देखें तस्वीरें

Fri, 24 May 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 05:05 PM IST
सार

LS Polls 2024: गोपालगंज लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सभी व्यवस्थाएं पूरी; देखें तस्वीरें
LS Polls: Polling personnel reached booth for Gopalganj Lok Sabha elections, all arrangements complete
 
विज्ञापन
LS Polls: Polling personnel reached booth for Gopalganj Lok Sabha elections, all arrangements complete
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण के तहत कल 25 मई को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। गोपालगंज के थावे स्थित डायट सेंटर में विधानसभा वार ईवीएम का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जहां से मतदान कर्मियों को ईवीएम सौंपी जा रही है। सभी मतदान कर्मियों को दोपहर दो बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी गई।

LS Polls: Polling personnel reached booth for Gopalganj Lok Sabha elections, all arrangements complete
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने में किसी तरह की कोताही न हो, इसके लिए 243 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चार मजिस्ट्रेट के ऊपर एक जोनल अधिकारी तैनात किया गया है। गोपालगंज में 20 लाख मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बिहार यूपी सीमा, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिम और पूर्वी चंपारण सीमा को सील कर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है।
 
LS Polls: Polling personnel reached booth for Gopalganj Lok Sabha elections, all arrangements complete
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

डीएम मकसूद आलम ने बताया कि जिले में 2006 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसको लेकर 243 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चार मजिस्ट्रेट के ऊपर एक जोनल अधिकारी होंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि सीपीएफ और बिहार पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में मतदान होगा। डीएम ने लोगों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls: Polling personnel reached booth for Gopalganj Lok Sabha elections, all arrangements complete
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गोपालगंज में 33 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा मतदान में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें लाल कार्ड सौंपा गया है और उन्हें बॉन्ड डाउन कराया गया है। एसपी ने कहा कि घुड़सवारी दल की टीम को भी जिले में बुला लिया गया है। दियारा इलाके में घुड़सवारी की टीम लगातार फ्लैग मार्च करेगी। मतदान के दौरान बाधा डालने वालों की निगरानी को लेकर सात ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed