फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls 2024: ललन सिंह बोले- तेजस्वी अपने माता-पिता के 15 साल के जंगलराज सरकार के नाम पर मांग रहे हैं वोट

Tue, 21 May 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 07:19 PM IST
सार

LS Polls 2024: ललन सिंह बोले- तेजस्वी अपने माता-पिता के 15 साल के जंगलराज सरकार के नाम पर मांग रहे हैं वोट
LS Polls: Lallan Singh says Tejashwi is asking for votes in name of his parents' 15 years of Jungle Raj govt
 

विज्ञापन
LS Polls: Lallan Singh says Tejashwi is asking for votes in name of his parents' 15 years of Jungle Raj govt
चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मंगलवार को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी और जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार कर दोबारा जिताने की अपील की। इस दौरान ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास जनता से वोट मांगने का कोई आधार नहीं है। एनडीए के लोग विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। 18 साल में नीतीश कुमार ने बिहार की सूरत बदल दी, जिसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। एनडीए अपने किए विकास कार्यों पर वोट मांग रही है।


 

LS Polls: Lallan Singh says Tejashwi is asking for votes in name of his parents' 15 years of Jungle Raj govt
चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

जदयू नेता ललन सिंह ने तंज कसा कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता के 15 साल के जंगलराज सरकार पर वोट मांग रहे हैं। जंगलराज सरकार में बिहार में विकास का सपना देखना लोगों ने छोड़ दिया था। जंगलराज की याद दिलाते हुए ललन सिंह ने कहा कि लोगों ने लालू-राबड़ी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति देखी थी, जब बिहार में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण उद्योग चल रहा था।

ललन ने दावा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अपराध रुक गया है और कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास के एजेंडे पर वोट मांग रहा है। लेकिन तेजस्वी अपनी जंगलराज सरकार के कुशासन पर वोट मांग रहे हैं। जनता ने सब देखा है, सब जानती है कि किसने अपने सरकार में क्या-क्या किया है।
 

LS Polls: Lallan Singh says Tejashwi is asking for votes in name of his parents' 15 years of Jungle Raj govt
चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के कर्म बताने चाहिए कि उन्होंने बिहार को बर्बाद करने के लिए कौन से हथियार का इस्तेमाल किया था। किस तरह से उन्होंने बिहार को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया।
 
वहीं, पांच चरण के लोकसभा चुनाव बीतने पर ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि 40 सीटों पर परिणाम क्या होगा यह चार जून को दिखेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की आज मोतिहारी और सीवान में हुई जनसभाओं पर ललन सिंह ने कहा कि पीएम सभी के लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सभा का असर चुनाव में दिखेगा। उनकी सभाओं में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि कितनी ही बड़ी जगह हो, वह कम पड़ जा रही है। उन्होंने दावा कर कहा कि वैसे ही सीवान में भी इतनी बड़ी जगह होने के बावजूद भी लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई की लाखों लोगों ने पीछे खड़े होकर पीएम की बातों को सुना (हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed