फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls 2024: 'हमने मुस्लिमों के लिए कब्रिस्तान-मदरसे बनवाए, दूसरे दलों ने सिर्फ दंगे करवाए', CM नीतीश ने कहा

Sun, 19 May 2024 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 May 2024 07:02 PM IST
सार

LS Polls 2024: 'हमने मुस्लिमों के लिए कब्रिस्तान-मदरसे बनवाए, दूसरे दलों ने सिर्फ दंगे करवाए', CM नीतीश ने कहा
LS Polls 2024: Nitish Kumar says We built cemeteries and madrasas for Muslims, other parties only caused riots
 
विज्ञापन
LS Polls 2024: Nitish Kumar says We built cemeteries and madrasas for Muslims, other parties only caused riots
गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के सोनहूला में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज सुरक्षित संसदीय सीट पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत सारी योजनाओं पर काम किया है। उन्होंने कहा कि आठ हजार से अधिक कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराई और एक हजार और का काम बाकी है, जिसे चुनाव बाद कराया जाएगा।

LS Polls 2024: Nitish Kumar says We built cemeteries and madrasas for Muslims, other parties only caused riots
गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2005 के पहले दूसरे दल के लोग आपका वोट लेते रहे, लेकिन कुछ नहीं किया। केवल दंगा-फसाद कराया। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा और जदयू साथ आए तब से सब बंद हो गया है। नीतीश कुमार ने मदरसा शिक्षकों के सरकारी स्कूलों के जैसे शिक्षक बनाने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि आप लोग अगर फिर से विपक्षी दलों के लोगों को वोट करिएगा तो फिर से वह लोग गड़बड़ी करेंगे और विकास के काम को नहीं होने देंगे।
 
LS Polls 2024: Nitish Kumar says We built cemeteries and madrasas for Muslims, other parties only caused riots
गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा कि वे केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। जबकि पूरा बिहार मेरा परिवार है।  उन्होंने कहा कि उनको 15 साल राज करने को मिला, इन लोगों ने कुछ नहीं किया। लालू यादव सात साल राज करने के बाद जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिए, कोई काम नहीं किया। फिर अपने दोनों बेटों को विधायक बना दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने केवल अपने बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। नीतीश ने कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और देश और राज्य का विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, दो पॉलीटेक्निक कॉलेज, तीन आईटीआई और गोपालगंज सदर अस्पताल में बन रहे अत्याधुनिक हॉस्पिटल को विकास का प्रतीक बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LS Polls 2024: Nitish Kumar says We built cemeteries and madrasas for Muslims, other parties only caused riots
गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए पिछले 10 सालों में बहुत कुछ काम किया है। उसकी बदौलत बिहार में 40 सीटें और देश में 400 सीट से अधिक एनडीए को मिलेगी और फिर से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री के साथ आए राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed